ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 29-12-2024

Mp News : दिग्विजय सिंह को मानहानि का नोटिस, संजय श्रीवास्तव ने भेजा 10 करोड़ का नोटिस

दिग्विजय सिंह Defamation Notice To Digvijay Singh, Sanjay Srivastava Sent Notice Of Rs 10 Crore : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय श्रीवास्तव की ओर से भेजा गया है, जिसमें उन्हो…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 29-12-2024
शेयर
Mp News : दिग्विजय सिंह को मानहानि का नोटिस, संजय श्रीवास्तव ने भेजा 10 करोड़ का नोटिस

दिग्विजय सिंह

ताजा खबर पढ़ें

Defamation Notice To Digvijay Singh, Sanjay Srivastava Sent Notice Of Rs 10 Crore : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय श्रीवास्तव की ओर से भेजा गया है, जिसमें उन्होंने दिग्विजय सिंह से 10 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की है। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉफ्रेंस करके वकील संजय श्रीवास्तव और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। दिग्विजय सिंह ने सौरभ शर्मा से कनेक्शन होने का भी दावा किया था। इस आरोप के बाद श्रीवास्तव ने अपनी छवि को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा है।

नोटिस में श्रीवास्तव ने कहा कि उनका पेशेवर संबंध केवल गोविंद सिंह राजपूत से है, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने उन्हें अन्य सार्वजनिक सेवकों और व्यक्तियों से जोड़कर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की। श्रीवास्तव ने दिग्विजय सिंह से सभी मंचों पर दिए गए उनके बयानों को वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। श्रीवास्तव ने कहा है कि अगर दिग्विजय सिंह 30 दिनों के भीतर माफी नहीं मांगते और मुआवजा नहीं देते, तो वह भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 354 और 356 के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज कराएंगे। इसके साथ ही वह दिग्विजय सिंह के खिलाफ दीवानी मुकदमा भी दायर करेंगे और उनके खिलाफ राज्यसभा की आचार समिति में औपचारिक शिकायत करेंगे।

सिटी गाइड खोजें

यह खबर शेयर करें
शेयर