ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 18-07-2024

Mp News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने अमित शाह से की मुलाकात, विकास के मुद्दों पर की चर्चा

दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुलाकात के बाद बताया कि उनसे प्रदेश के विभिन्न विकास के मुद्दों पर म…

समाचार पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-07-2024
शेयर
Mp News:  सीएम डॉ. मोहन यादव ने अमित शाह से की मुलाकात, विकास के मुद्दों पर की चर्चा

दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

खबरें पढ़ें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुलाकात के बाद बताया कि उनसे प्रदेश के विभिन्न विकास के मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री का फोकस प्रदेश में निवेश बढ़ाने पर है। इसको लेकर जीआईएस के पहले रीजनल समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियों से लेकर उद्यमी और निवेशकों से खुद मुख्यमंत्री चर्चा कर रहे है।

वहीं, इसके अलावा चर्चा है कि सीएम की दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद मंत्रियों को जिलों को प्रभार देने पर मुहर लग सकती है। इसमें क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखा जाएगा। वहीं, इसके अलावा विजयपुर से छह बार के विधायक रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल होने के बाद कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उनके मंत्री पद की शपथ लेने के 9 दिन बाद भी रावत को विभ्ज्ञाग का आवंटन नहीं हुआ है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे है कि सीएम के दिल्ली दौरे के बाद उनको विभाग का आवंटन भी हो सकता है।

आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी से भेंट हुई।

इस अवसर पर प्रदेश के विकास के विभिन्न मुद्दों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।@AmitShah pic.twitter.com/kKoqJflcF2

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 17, 2024

यह खबर शेयर करें
शेयर