ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 09-03-2024

MP News : कांग्रेस को बड़ा झटका! पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर नेता सुरेश पचौरी थाम सकते हैं बीजेपी का दामन

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है कि सुरेश पचौरी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल होंगे। बता दें कि उन्होंने राहुल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 09-03-2024
शेयर

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है कि सुरेश पचौरी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल होंगे।

बता दें कि उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से दूरी बनाई हुई है। मध्य प्रदेश में भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में वह नहीं दिखे थे। कहा जा रहा है कि सुरेश कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं।

कौन हैं सुरेश पचौरी?

सुरेश पचौरी 4 बार के सांसद रहे हैं। वह कांग्रेस की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 1972 में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में की थी। फिर वह 1984 में राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने। 1984 में ही सुरेश पचौरी को राज्यसभा के लिए चुना गया। इसके बाद साल 1990, 1996 और 2002 में वे सांसद बने।

सुरेश पचौरी दो बार चुनावी मैदान में उतरे। 1999 में उन्होंने भोपाल सीट से उमा भारती के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।  साल 2013 में वह सुरेंद्र पटवा के खिलाफ चुनाव लड़े लेकिन उन्हें हार मिली। उन्हें कांग्रेस का सीनियर नेता माना जाता है। उन्हें कांग्रेस संगठन का काफी अनुभव है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राजनीतिक
नए स्थान तलाशें
Politics