ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 25-08-2024

MP News: भोपाल एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस सितंबर माह में निरस्त, वंदे भारत भी 17 को नहीं चलेगी

वंदे भारत ट्रेन यदि आप सितंबर महीने में वंदे भारत या भोपाल एक्सप्रेस से दिल्ली, ग्वालियर, झांसी या आगरा यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। पलवल रेलवे स्टेशन पर मेंटनेंस कार्य के कारण, भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली वंदे भारत…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 25-08-2024
शेयर
MP News: भोपाल एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस सितंबर माह में निरस्त, वंदे भारत भी 17 को नहीं चलेगी

वंदे भारत ट्रेन

यदि आप सितंबर महीने में वंदे भारत या भोपाल एक्सप्रेस से दिल्ली, ग्वालियर, झांसी या आगरा यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। पलवल रेलवे स्टेशन पर मेंटनेंस कार्य के कारण, भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली वंदे भारत और भोपाल एक्सप्रेस (अप और डाउन) को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है। भोपाल से होकर बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में यात्रा करते हैं। इसमें भोपाल एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस सितंबर माह में 10 दिनों के लिए कैंसिल रहेगी।

यह ट्रेनें की गई कैंसिल

12155 रानी कमलापति - निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 5 और 16 सितंबर को निरस्त रहेगी

12156 निजामुद्दीन - रानी कमलापति एक्सप्रेस: 6 और 17 सितंबर को निरस्त रहेगी

20171 रानी कमलापति - निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस: 17 सितंबर को निरस्त रहेगी

20172 निजामुद्दीन - रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस: 17 सितंबर को निरस्त रहेगी

12919 मालवा एक्सप्रेस- महू डॉ. अंबेडकर नगर से कटरा जम्मू: 4 से 16 सितंबर तक निरस्त रहेगी

12920 कटारा से डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस: 6 से 18 सितंबर तक निरस्त रहेगी

श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का आगरा पर समापन

12192 जबलपुर - निजामुद्दीन श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 5 से 16 सितंबर तक आगरा कैंट स्टेशन तक ही जाएगी

12191 निजामुद्दीन- जबलपुर श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 6 से 17 सितंबर तक आगरा कैंट स्टेशन से प्रारंभ होगी

इस ट्रेन का रूट परिवर्तित किया गया

12191 निजामुद्दीन - जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 29, 30, 31 अक्टूबर, 01, 02, 03, 04, 05 को परिवर्तित मार्ग वाया गाजियाबाद-मथुरा-आगरा कैंट होकर जाएगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर