ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 11-06-2023

MP News: आगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानेदय 13 हजार रुपए, सीएम का ऐलान- सेवानिवृत्त पर 1.25 लाख देंगे

भोपाल। रविवार को राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी। सीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 13 हजार किया जाएगा। साथ ही…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-06-2023
शेयर

भोपाल। रविवार को राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी। सीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 13 हजार किया जाएगा। साथ ही एक हजार लाड़ली बहना का अलग से दिया जाएगा। मिनी आंगनबाड़ी में कार्यकर्ताओं का मानदेय 6500 किया जाएगा।

रिटायरमेंट पर मिलेंगे इतने लाख

सीएम ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट पर एक मुश्त सवा लाख रुपए और सहायिका को एक लाख रुपए दिया जाएगा। आंगनवाड़ी सहायिका को पदोन्नति में आरक्षण 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।

सीएम ने कहा कि जब मैं सीएम बना, उस समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय सिर्फ 500 रुपए था। इसे बढ़ाकर 2008-09 में हमने 1500 रुपए किया। इसके बाद 2013-14 में इसे और बढ़ाते चले गए। 2018 में हमने फिर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया। यह काम भाजपा सरकार ने किया, कांग्रेस ने कभी नहीं किया। कमलनाथ ने एक पाप जरूर किया। हमने जो 10 हजार रुपए बढ़ाए थे, उसी में से 1500 रुपए उन्होंने मार दिए। पैसे काट लिए। यह अन्याय था।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट पर एक मुश्त सवा लाख रुपए और सहायिका को एक लाख रुपए दिया जाएगा।

आंगनवाड़ी सहायिका को पदोन्नति में आरक्षण 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा: CM pic.twitter.com/Snv9U9FNVR— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 11, 2023

नए स्थान तलाशें

सीएम की बड़ी बातें

रिटायर होने पर कार्यकर्ताओं को सवा लाख रुपए एक मुश्त दिया जाएगा।

आंगनबाड़ी सहायिका को एक लाख रुपए दिया जाएगा।

सहायिका के पद बढ़ाने का आरक्षण बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा।

कार्यकर्ता और सहायिका का पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।

शासकीय कर्मचारियों की तरह बाक़ी सुविधाएँ मिलेंगी।

छुट्टी और अन्य सेवा देने का भी काम करेंगे।

यह खबर शेयर करें
शेयर