दतिया उपचुनाव जीत के बाद कांग्रेस का संगठन विस्तार, महिला कांग्रेस ने 24 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने संगठन विस्तार की कवायद तेज कर दी है। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी से 24 जिलों के महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी की है।


भोपाल। दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने महिला कांग्रेस के 24 जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी है। इन नियुक्तियों को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी मिलने के बाद अंतिम रूप दिया गया।
कांग्रेस का मानना है कि दतिया उपचुनाव में मिली जीत से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। इसी माहौल का लाभ उठाते हुए पार्टी अब महिला संगठन को जिला और बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही शेष जिलों के लिए भी नई नियुक्तियों की घोषणा की जा सकती है।
इन जिलों में बनाए गए महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष
जारी सूची के अनुसार—
ग्वालियर शहर – ज्योति सिंह
जबलपुर शहर – पिंकी सोनी
जबलपुर ग्रामीण – अर्चना दहिया
सतना ग्रामीण – हेमलता सिंह
रीवा ग्रामीण – विजय लक्ष्मी
कटनी शहर – रजनी वर्मा
मुरैना शहर – ममता कुशवाह
मुरैना ग्रामीण – मीनू सिकरवार
रतलाम शहर – यासमीन शेरानी
रतलाम ग्रामीण – रानी देवड़ा
सागर शहर – डॉ. किरणलता सोनी
सागर ग्रामीण – रजनी सिंह
सीधी शहर – कुमुदनी सिंह
सिंगरौली शहर – रागिनी श्रीवास्तव
भिंड शहर – शांति कुशवाह
देवास ग्रामीण – श्रुति बघेल
मैहर – दीपा मिश्रा
धार – प्रीति महेश्वरी
छिंदवाड़ा – सरला सिसोदिया
नर्मदापुरम – अर्चिका सिंह छाबड़े
झाबुआ – गौरी कटारा
विदिशा – नीतू सिंह राजपूत
मंदसौर – राखी सतारवाला
श्योपुर – कृष्णा राठौर
संगठन विस्तार पर कांग्रेस का जोर
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य प्रत्येक जिले में महिला कांग्रेस को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना है। नई टीम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, संगठन का विस्तार करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस लगातार संगठनात्मक बदलावों के जरिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। पार्टी नेतृत्व का फोकस अब जिला और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर है।
