ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 18-10-2023

Mp Electoin 2023 : दिल्ली में छह घंटे तक चली भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, मध्यप्रदेश की बची हुई 94 सीटों पर नाम तय!

अमित शाह और जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को दिल्ली में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई यह बैठक करीब छह घंटे तक चली। नड्डा के अलावा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाज…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-10-2023
शेयर
Mp Electoin 2023 : दिल्ली में छह घंटे तक चली भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, मध्यप्रदेश की बची हुई 94 सीटों पर नाम तय!

अमित शाह और जेपी नड्डा

भौगोलिक संदर्भ

- फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को दिल्ली में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई यह बैठक करीब छह घंटे तक चली। नड्डा के अलावा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह-प्रभारी अश्विनी वैश्वण, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद थे।

भाजपा मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 136 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कोर ग्रुप ने मध्यप्रदेश की बची हुई 94 विधानसभा सीटों पर चर्चा की। लगभग बची हुई सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

झीलें और नदियां

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भोपाल के लिए रवाना हो गए। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीएल संतोष की जेपी नड्डा के साथ देर रात तक बैठक जारी रही।

यह खबर शेयर करें
शेयर