ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 26-10-2023

MP Election 2023 : सविता दीवान शर्मा थाम सकती है भाजपा का हांथ, प्रदेश अध्यक्ष और शिवराज सिंह के सामने लेंगी सदस्यता

नर्मदापुरम : देनवा के गांधी कहे जाने वाले विनय कुमार दीवान की पुत्री सविता दीवान शर्मा जो कि कांग्रेस पार्टी से पूर्व विधायक और वर्तमान में कांग्रेस कमेटी की महा सचिव है , ने विधान सभा 2023 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट वितरण से असंतुष्ट और असहमत…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 26-10-2023
शेयर
MP Election 2023 : सविता दीवान शर्मा थाम सकती है भाजपा का हांथ, प्रदेश अध्यक्ष और शिवराज सिंह के सामने लेंगी सदस्यता

नर्मदापुरम : देनवा के गांधी कहे जाने वाले विनय कुमार दीवान की पुत्री सविता दीवान शर्मा जो कि कांग्रेस पार्टी से पूर्व विधायक और वर्तमान में कांग्रेस कमेटी की महा सचिव है , ने विधान सभा 2023 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट वितरण से असंतुष्ट और असहमत होते हुए कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया । इस्तीफा देने के बाद वह आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने शाम को भाजपा की सदस्यता लें सकती है। श्रीमती सविता दीवान शर्मा ने टिकट ना मिलने के बाद की रात्रि में ही उन्होंने अपनी नाराजगी फेसबुक के माध्यम से जाहिर करते हुए लिखा कि ” अपना अस्तित्व बचाने को अपनो से लड़ना पड़ता है जब भीष्म अधर्म के रक्षक हों तो अर्जुन बनना पड़ता है ” । सोशल मीडिया में इस पोस्ट के बाद कांग्रेस पार्टी में अफरा तफरी का मच गई।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

ये भी पढ़े पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने किस बात से आहत होकर दिया कांग्रेस से इस्तीफा, जानिए क्या है माजरा?

यह खबर शेयर करें
शेयर