ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 03-12-2024

Mp Crime: एएसआई ने पत्नी और साली की चाकू से गोदकर की हत्या, राजधानी के ऐशबाग इलाके में सनसनीखेज वारदात

पत्नी और साली की चाकू से गोदकर की हत्या ऐशबाग इलाके में आज सुबह एक एएसआई ने अपनी पत्नी और साली की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी एएसआई मौके से फरार हो गया हैI उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी सुबह बातचीत के …

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 03-12-2024
शेयर
Mp Crime: एएसआई ने पत्नी और साली की चाकू से गोदकर की हत्या, राजधानी के ऐशबाग इलाके में सनसनीखेज वारदात

पत्नी और साली की चाकू से गोदकर की हत्या

झीलें और नदियां

ऐशबाग इलाके में आज सुबह एक एएसआई ने अपनी पत्नी और साली की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी एएसआई मौके से फरार हो गया हैI उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी सुबह बातचीत के लिए पहुंचा था, लेकिन उनके बीच फिर से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने बताया कि एएसआई योगेश मरावी मंडला जिले में पदस्थ है।

उसकी शादी विनीता मरावी से हुई थी। शादी के बाद हो रहे झगड़ों के कारण विनीता पांच साल पहले पति को छोड़कर अपने मायके में भोपाल आ गई थी। भोपाल में वह अपनी बहन के साथ ऐशबाग में रहती थी। मरावी 15 दिन से अपनी ड्यूटी से गायब था।

आज सुबह पत्नी को बुलाने आया था एएसआई

समाचार

आज सुबह एएसआई पत्नी से मिलने के लिए पहुंचा तथा पुरानी बातों को भूलाकर साथ रहने को कहा। इसी दौरान उसकी साली भी वहां पर आ गई। दोनों बहनों ने मरावी का विरोध किया। इस पर गुस्साएं मरावी ने पत्नी विनीता पर चाकू से वार कियाI बहन बचाने आई तो उसको भी लहुलूहान कर दिया। घटना के बाद वह मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते ही दोनों की मौत हो गई थीI

यह खबर शेयर करें
शेयर