ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 08-08-2024

MP Board Exam 2025: साल 2025 में एमपी बोर्ड परीक्षा का नोट करें 10वीं, 12वीं एग्जाम का शेड्यूल

MP Board Exam 2025 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. साल 2025 में एमपी बोर्ड परीक्षा फरवरी में होगी।एमपी बोर्ड क्लास 10, 12 परीक्षा 2025 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल क…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-08-2024
शेयर

MP Board Exam 2025 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. साल 2025 में एमपी बोर्ड परीक्षा फरवरी में होगी।एमपी बोर्ड क्लास 10, 12 परीक्षा 2025 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

नक्शे देखें

भोपाल (MP Board Exam 2025 Date). कई बोर्ड ने साल 2025 का संभावित एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने भी एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा डेट की जानकारी दे दी है। अगर आप 2025 में एमपी बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं तो आपको इस शेड्यूल की जानकारी जरूर पता होनी चाहिए। एमपी बोर्ड क्लास 10, 12वीं परीक्षा 2025 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी किया है। इसे जरूरत पड़ने पर बदला भी जा सकता है। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं (दोनों क्लासेस की) परीक्षाएं साल 2025 की फरवरी में होंगी (MP Board 10, 12 Exam 2025). इसका मतलब है कि एमपी प्री बोर्ड परीक्षा दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच में आयोजित करवा ली जाएंगी। एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 का पूरा टाइमटेबल mpbse.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं।

MP Board 10th Exam 2025: एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा कब होगी?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार, 10वीं बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच होगी। इसमें हिंदी विषय का पेपर सबसे पहले होगा। वहीं, विज्ञान यानी साइंस का पेपर सबसे लास्ट में होगा. एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी यानी सभी एग्जाम्स मॉर्निंग शिफ्ट में होंगे (MP Board Exam Timings)

Source: @schooledump · View on X
अखबार पढ़ें

MP Board 10th Exam Time Table: एमपी बोर्ड 10वीं टाइमटेबल 2025

27 फरवरी 2025- हिंदी28 फरवरी 2025- उर्दू1 मार्च 2025- NSFQ3 मार्च 2025- इंग्लिश5 मार्च 2025- इस दिन दो पेपर होंगे. मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी और मूक बाधिर एवं दृष्टिहीन छात्रों के लिए चित्रकला, गायन-वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर6 मार्च 2025- संस्कृत10 मार्च 2025- गणित13 मार्च 2025- सामाजिक विज्ञान19 मार्च 2025- विज्ञान

यह खबर शेयर करें
शेयर