ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 27-12-2023

मोहन कैबिनेट सूची वायरल, जानिए किसे मिला गृह और वित्त विभाग?

मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। इसमें 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई है। Mohan Cabinet List Viral: मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार हो चुका…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-12-2023
शेयर

मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। इसमें 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई है।

Mohan Cabinet List Viral: मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। इसमें 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई है। विधानसभा में बीजेपी की मिली प्रचंड जीत के बाद जैसे मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ था, ठीक वैसा ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी बन रहा, लेकिन विस्तार के बाद विभाग बंटवारों को लेकर ऐसा माना है कि बीजेपी आलाकमान जल्द ही ऐलान कर देगा।

अब चर्चा इस बात पर है कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा. इधर, विभाग के बंटवारों को लेकर एक लिस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय को गृह विभाग दिया गया है, ऐसे ही 18 कैबिनेट मंत्रियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें विभाग दे दिया गया है।

इन विभागों के बंटवारे पर सबकी नजर

मध्य प्रदेश में गृह एवं जेल, नगरीय विकास, पीडब्ल्यूडी, जलसंसाधन और परिवहन- राजस्व जैसे विभागों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र से प्रदेश आए दिग्गजों को ये पद दिए जा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्रीय मंत्री से कैबिनेट बने मंत्रियों को एडजस्ट करने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि राव उदय प्रताप, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल जैसे दिग्गजों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक सूची के अनुसार भी ऐसा ही कुछ होता दिखाई दे रहा है। हालांकि इस वायरल लिस्ट की पुष्टि denvapost नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल सूची: विभागों का बंटवारा

1. प्रहलाद पटेल - गृह मंत्री

2. कैलाश विजयवर्गीय - लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री

3. राकेश सिंह - शहरी विकास व आवास मंत्री

4. विश्वास सारंग - संसदीय कार्य व भोपाल गैस त्रासदी पुनर्वास मंत्री

5. प्रदुम्न सिंह तोमर - स्वास्थ्य मंत्री

6. तुलसी सिलावट - ऊर्जा मंत्री

7. ऐदल सिंह कंसाना - कृषि मंत्री

8. कुं.विजय शाह - वन मंत्री

9. निर्मला भूरिया - अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री

10. संपतिया उईके - महिला बाल विकास मंत्री

11. गोविंद सिंह राजपूत - चिकित्सा शिक्षा मंत्री

12. करण सिंह वर्मा - जल संसाधन मंत्री

13. इंदर सिंह परमार - राजस्व व परिवहन मंत्री

14. राव उदयप्रताप सिंह - उद्योग मंत्री

15. नारायण कुशवाह - वित्त मंत्री

16. नागर सिंह चौहान - पशुपालन मंत्री

17. चैतन्य कश्यप - श्रम मंत्री

18. राकेश शुक्ला - खेल युवा कल्याण व तकनीकी शिक्षा मंत्री

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राज्य और स्थानीय प्रशासन
Maps
डाक और पैकेज डिलीवरी