ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 04-01-2024

मोहम्मद सिराज ने डीन एल्गर और एडेन मार्कराम को आउट किया, IND Vs SA दूसरा टेस्ट

Mohammed Siraj In IND vs SA 2nd Test: केपटाउन में साउथ अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन अब तक डीन एल्गर का फैसला गलत साबित होता दिख रहा है. खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 15 रन है. साउथ अफ्रीका …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 04-01-2024
शेयर
मोहम्मद सिराज ने डीन एल्गर और एडेन मार्कराम को आउट किया, IND Vs SA दूसरा टेस्ट

Mohammed Siraj In IND vs SA 2nd Test: केपटाउन में साउथ अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन अब तक डीन एल्गर का फैसला गलत साबित होता दिख रहा है. खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 15 रन है. साउथ अफ्रीका के ओपनर डीन एल्गर और एडन मार्करम पवैलियन लौट चुके हैं. डीन एल्गर और एडन मार्करम को मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद टोनी डी ज़ोरज़ी को पवैलियन का रास्ता दिखाया.

समाचार

साउथ अफ्रीकी टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त...

एडन मार्करम 10 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवैलियन लौटे. मोहम्मद सिराज की गेंद पर यशस्वी जयसवाल ने एडन मार्करम के कैच लपका. इसके बाद पहले टेस्ट के शतकवीर डीन एल्गर को 15 गेंदों पर 4 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने. मोहम्मद सिराज ने डीन एल्गर को बोल्ड आउट किया. फिर इस तेज गेंदबाज ने टोनी डी ज़ोरज़ी को आउट किया. केएल राहुल ने टोनी डी ज़ोरज़ी का कैच पकड़ा. अब तक साउथ अफ्रीका के 4 बल्लेबाज पवैलियन का रूख कर चुके हैं, जिसमें 3 बल्लेबाजों को मोहम्मद सिराज ने आउट किया.

जसप्रीत बुमराह ने ट्रिस्टन स्टब्स को किया आउट

वहीं, इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने ट्रिस्टन स्टब्स को अपना शिकार बनाया. फिलहाल, साउथ अफ्रीका के लिए डेविड बेडिंघम और काइल वेरिन क्रीज पर हैं. भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव के साथ उतरी है. इस मुकाबले के लिए रवीन्द्र जडेजा और मुकेश कुमार को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया है. जबकि रवि अश्विन और शा्रदुल ठाकुर को बाहर बैठना पड़ा है. साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज और लुंगी एंगिडी को शामिल किया है. इस तरह मेजबान टीम 3 बदलाव के साथ उतरी है.

भौगोलिक संदर्भ

यह खबर शेयर करें
शेयर