ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 19-05-2024

Mandsaur News : मंदसौर में डिलीवरी बॉय ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

मृतक मंदसौर में जोमैटो डिलीवरी बॉय ने शुक्रवार रात अज्ञात कारणों के चलते पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के ग्राम थड़ोद के निकट रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को शव का पीएम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। बताया जा रहा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 19-05-2024
शेयर
समाचार
Mandsaur News : मंदसौर में डिलीवरी बॉय ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

मृतक

भौगोलिक संदर्भ

मंदसौर में जोमैटो डिलीवरी बॉय ने शुक्रवार रात अज्ञात कारणों के चलते पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के ग्राम थड़ोद के निकट रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को शव का पीएम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। बताया जा रहा है कि मृतक पहले भी एक बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।

बता दें कि पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के बालगुड़ा निवासी नीलेश पिता लक्ष्मीनारायण प्रजापति उम्र 34 वर्ष ने शुक्रवार रात थड़ोद गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक निलेश शुक्रवार को एक विवाह समारोह में शामिल होकर शाम को ही परिवार के साथ घर लौटा था। इसके बाद वह काम पर चला गया। रात करीब नौ बजे क्षत-विक्षत अवस्था में उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना स्थल के निकट ही उसकी बाइक और डिलीवरी बैग मिला।

मृतक पिछले एक साल से जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था। इससे पहले वह ट्रैक्टर मैकेनिक का काम करता था। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले भी मृतक निलेश ने आत्महत्या की कोशिश की थी। लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया था। मामले में पिपलियामंडी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह खबर शेयर करें
शेयर