ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 04-06-2024

Mandla Lok Sabha Election Result 2024 : फग्गन कुलस्ते बनाम ओमकार मरकाम एमपी चुनाव परिणाम

मंडला लोकसभा सीट मंडला लोकसभा सीट कांग्रेस व भाजपा दोनों के लिए साख का प्रश्न बनी हुई है। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार तथा केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते तथा कांग्रेस से चार बार के विधायक तथा राहुल गांधी की गुड लिस्ट में शामिल ओमकार सिंह मरकाम के बीच सीधी …

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 04-06-2024
शेयर

मंडला लोकसभा सीट

भौगोलिक संदर्भ

मंडला लोकसभा सीट कांग्रेस व भाजपा दोनों के लिए साख का प्रश्न बनी हुई है। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार तथा केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते तथा कांग्रेस से चार बार के विधायक तथा राहुल गांधी की गुड लिस्ट में शामिल ओमकार सिंह मरकाम के बीच सीधी टक्कर है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी वोट कटवा के भूमिका निभाते हुए हार-जीत में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।

भाजपा प्रत्याशी इस सीट से आठवीं बार सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें सिर्फ एक बार साल 2009 में पराजय का सामना करना पड़ा था। वह साल 1996, 1998, 1999, 2004, 2014 तथा 2019 में जीत हासिल की थी। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मोदी लहर होने के बावजूद भी वह महत 97 हजार से विजयी हुए थे। साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा से पराजय का सामना करना पड़ा था।

मंडला विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाली आठ विधानसभा सीट में सात सीट आदिवासी तथा एक सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। इसमें से पांच पर कांग्रेस तथा तीन पर भाजपा का कब्जा है। मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत डिंडोरी जिले की दो विधानसभा, मंडला जिले की तीन विधानसभा, सिवनी जिले की चार विधानसभा सीट में से दो विधानसभा सीट तथा नरसिंहपुर जिले की चार विधानसभा सीट में से एक सीट आती है।

समाचार

भाजपा प्रत्याशी मंडला जिले के निवासी हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी डिंडोरी जिले के निवासी हैं। इसके पूर्व भी साल 2014 के लोकसभा चुनाव में दोनों प्रत्याशी आमने-सामने थे। भाजपा प्रत्याशी कुलस्ते ने कांग्रेस प्रत्याशी मरकाम को 1 लाख 10 हजार मतों से पराजित किया था। मंडला जिले के अंतर्गत आने वाली तीन विधानसभा सीटों में से दो पर कांग्रेस तथा एक पर भाजपा का कब्जा है। डिंडोरी जिले की दो विधानसभा सीटों में एक-एक पर कांग्रेस व भाजपा का कब्जा है। इस बार दोनों प्रत्याशी में कांटे की टक्कर है।

यह खबर शेयर करें
शेयर