Makhannagar News : शिवानी प्रजापति का राष्ट्रीय एकता शिविर में चयन
माखन नगर : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर की छात्रा शिवानी प्रजापति पिता भाई सहाब प्रजापति का राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआईसी) के लिए चयन किया गया । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की संगठन व्यवस्था मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से आठ -आठ स्वयं से…

माखन नगर : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर की छात्रा शिवानी प्रजापति पिता भाई सहाब प्रजापति का राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआईसी) के लिए चयन किया गया । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की संगठन व्यवस्था मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से आठ -आठ स्वयं सेवकों का दल दिनांक 23 से 29 अक्टूबर 2024 तक चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार, हरियाणा में आयोजित किया जाएगा उक्त शिविर में सहभागिता करेंगे। इस शिविर में चयन के लिए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नीता चौबे, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक प्रो डी एस खत्री, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता साहू प्रो. आर एस पटेल एवं महाविद्यालय स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
