ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 25-03-2025

Makhannagar News : स्व. प्रेम कपूर जी की स्मृति में विनयांजलि काव्य गोष्ठी का आयोजन किया

निशिगंधा साहित्य संगम द्वारा स्व. श्री प्रेम कपूर जी की स्मृति में "विनयांजलि " काव्य गोष्ठी का आयोजन उनके निज निवास कपूर- सदन में किया गया। मां सरस्वती की पूजन अर्चन के बाद, माखन नगर कविकुल के समस्त कलमकारों द्वारा कपूर साहब को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कप…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 25-03-2025
शेयर

निशिगंधा साहित्य संगम द्वारा स्व. श्री प्रेम कपूर जी की स्मृति में "विनयांजलि " काव्य गोष्ठी का आयोजन उनके निज निवास कपूर- सदन में किया गया। मां सरस्वती की पूजन अर्चन के बाद, माखन नगर कविकुल के समस्त कलमकारों द्वारा कपूर साहब को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कपूर परिवार से  शिवनारायण कपूर, अशोक कपूर एवम परिवार के सभी सदस्यों द्वारा सभी कवियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। गजलकार  महेश कुमार सोनी द्वारा सरस्वती वंदना की गई। इसके बाद गोष्ठी में सभी साहित्यकारों ने अपनी स्वरचित रचनाओं से श्रोताओं का मन आनंदित कर दिया।  महेश कुमार सोनी द्वारा गजल, मंसूर खान द्वारा गजल,नसीर साहब द्वारा गजल, बृजेश त्रिवेदी द्वारा श्रृंगार गीत,  अशोक प्रजापति द्वारा मां पर कविता, राहुल राय द्वारा घनाक्षरी छंद, मनोज साहू निडर द्वारा हास्य व्यंग,अमित गोलछा द्वारा जीवन क्षणिकाएं, ,अमजद रोशन खान द्वारा नज़्म , अरविन्द दुबे द्वारा कविता का काव्य पाठ किया गया। गोष्ठी का संचालन मनोज साहू निडर द्वारा किया गया। गोष्ठी में उपस्थित श्रोताओं ने काव्य का लुफ्त उठाया। नसीर खान साहब द्वारा कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
news
अखबार
राय और टिप्पणी