ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 27-09-2024

Makhannagar News : ओम संकुल स्तरीय संगठन माखन नगर की वार्षिक आमसभा आयोजन

माखन नगर : सी टी सी भवन माखन नगर में संकुल स्तरीय संगठन के समस्त पदाधिकारी के द्वारा वार्षिक आमसभा का आयोजन 27 सितंबर 2024 को किया गया। जिसमें सी एल एफ के अंतर्गत 26 ग्राम संगठनो के कार्यकारिणी सदस्य पदाधिकारी  एवं  समूहों के लगभग 252 सदस्य उपस्थित रहे । आमसभ…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
नए स्थान तलाशें
समाचार डेस्क · 27-09-2024
शेयर

माखन नगर : सी टी सी भवन माखन नगर में संकुल स्तरीय संगठन के समस्त पदाधिकारी के द्वारा वार्षिक आमसभा का आयोजन 27 सितंबर 2024 को किया गया। जिसमें सी एल एफ के अंतर्गत 26 ग्राम संगठनो के कार्यकारिणी सदस्य पदाधिकारी  एवं  समूहों के लगभग 252 सदस्य उपस्थित रहे । आमसभा की शुरुआत मां सरस्वती  की पूजा से हुई , फिर सी एल एफ की प्रार्थना के साथ  परिचय दिया गया । सी एल एफ से श्रीमती रजनी यादव द्वारा सी एल एफ के वार्षिक आय व्यय पत्रक साथ में अन्य समस्त जानकारी का वाचन  किया गया ।

ताजा खबर पढ़ें

जिसमे 283 समूह को  चक्रीय राशि वितरण, 264 समूह को सामुदायिक निवेश निधि का लाभ  और  स्वयं 209 सहायता समूह का सीसीएल लोन पहला दूसरा तीसरा इस वित्तीय वर्ष में वितरण किया गया एवं समस्त प्रकार के मदों का बाचन किया गया। इस आम सभा में अंकेक्षण रिपोर्ट आय व्यय एवं वार्षिक बजट पर चर्चा की गई । एच आर भर्ती का अनुमोदन किया गया । पदाधिकरी परिवर्तन पर चर्चा की गई । म .प्र . ग्रामीण बैंक से शाखा माखन नगर सुश्रि प्रिया जी एवं जैन मैडम , पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक  सौहार्द्र गुप्ता जी द्वारा बीमा, पेंशन एवं ऋृण संबंधी चर्चा की गई । अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया गया ।

यह खबर शेयर करें
शेयर