Makhannagar News: पंचायत में टैक्स वसूली को लेकर जनपद सख्त फिर जारी नोटिस
माखननगर: जनपद पंचायत माखन क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोहासा में व्यवसाय संचालन करने वाली सांवरिया किसान सेवा केंद्र, इनॉक्स ऑक्सीजन प्लांट मोहासा एवं भगवती कॉरपोरेशन राइस मिल मोहासा को जनपद पंचायत द्वारा संपत्ति कर भुगतान के संबंध में नोटिस जारी कि…

माखननगर: जनपद पंचायत माखन क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोहासा में व्यवसाय संचालन करने वाली सांवरिया किसान सेवा केंद्र, इनॉक्स ऑक्सीजन प्लांट मोहासा एवं भगवती कॉरपोरेशन राइस मिल मोहासा को जनपद पंचायत द्वारा संपत्ति कर भुगतान के संबंध में नोटिस जारी किया गया। नोटिस में मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 17 का जिक्र करते हुए कहां गया है कि आपके द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र के भीतर व्यवसाय संचालित किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में आपके द्वारा व्यवसाय के संचालन हेतु ग्राम पंचायत को नियमानुसार टैक्स भवन निर्माण की फीस जमा की गई है। तो 29 अप्रैल 12:00 बजे समस्त दस्तावेजों के साथ कार्यालय में प्रतिकार प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें नहीं तो आपके लिए वैज्ञानिक कार्रवाई की जाएगी इसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।
