ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 14-01-2024

Makhannagar News : ब्रजमोहन जेल में विभाग को खबर ही नहीं

दीपक शर्मा/ माखन नगर : प्राथमिक विद्यालय कीरपुरा के एक  शिक्षक को जेल जाने के बाद भी अब तक निलंबित नहीं किया जा सका है। शिक्षक ब्रजमोहन दायमा को माखन नगर थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ताजुब इस बात का है कि करीब 17 दिन बी…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 14-01-2024
शेयर

दीपक शर्मा/ माखन नगर : प्राथमिक विद्यालय कीरपुरा के एक  शिक्षक को जेल जाने के बाद भी अब तक निलंबित नहीं किया जा सका है। शिक्षक ब्रजमोहन दायमा को माखन नगर थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ताजुब इस बात का है कि करीब 17 दिन बीत जाने के बाद भी गायब शिक्षक ब्रजमोहन दायमा को ढूंढने की कोशिश भी विभाग ने नही की और शिक्षक की शाला में अनुपस्थिति लगाकर इति श्री कर ली है। सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार गूजरवारा पंचायत के ग्राम कीरपुरा की प्राथमिक शाला के प्रारम्भिक शिक्षक ब्रजमोहन दायमा पर हत्या का आरोप लगा है। जिसे माखन नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अभी मामले की विवेचना चल रही

जब इस संबंध denvapost की थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन से बात की गई तो बताया कि हत्या के चारों आरोपी को जेल भेज दिया है। एक आरोपी के विभाग को रही सूचना देने की बात तो अभी 90 दिनों में विवेचना के दौरान कभी भी उसके संबंधित विभाग को जानकारी भेज सकते हैं।

जानकारी में नही

डीईओ एसपीएस बिसेन का कहना है कि यह मामला मेरी जानकारी में नही है। अगर कोई कर्माचारी 48 घंटे जेल में बंद हैं तो उस पर कार्यवाही होगी। मैं इस बात की जानकारी लेता हूं।

यह खबर शेयर करें
शेयर