ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 04-04-2025

Makhannagar News : राष्ट्रकवि श्री माखनलाल जी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया

माखन नगर राष्ट्रकवि श्री माखनलाल चतुर्वेदी की जन्म जयंती को माखन नगर गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है । इसी उपलक्ष्य में श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में राष्ट्रकवि पंडित श्री माखनलाल चतुर्वेदी जी के प्रतिमा के समक्ष महाविद्यालय प्राचा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 04-04-2025
शेयर

माखन नगर राष्ट्रकवि श्री माखनलाल चतुर्वेदी की जन्म जयंती को माखन नगर गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है । इसी उपलक्ष्य में श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में राष्ट्रकवि पंडित श्री माखनलाल चतुर्वेदी जी के प्रतिमा के समक्ष महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नीता चौबे जन भागीदारी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व भागीदारी समिति के सभी सदस्यों ,महाविद्यालय नोडल अधिकारी प्रो आर के चौकीकर सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ द्वारा राष्ट्रकवि पं माखन दादा जी को माल्यार्पण व दीप प्रचलित कर उनका स्मरण किया गया। जन भागीदारी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने राष्ट्रकवि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी जी के जीवन परिचय व उनके द्वारा रचित विभिन्न कविताओं के बारे में विस्तार से बताया एवं उन्होंने बतालाय कि माखन नगर में उनके जन्म दिवस को गौरव दिवस के रूप में हम प्रतिवर्ष मानते आ रहे हैं, महाविद्यालय प्राचार्य ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि हम सभी बड़े ही सौभाग्यशाली हैं जो श्री माखनलाल चतुर्वेदी जी की जन्म भूमि में निवास कर रहे हैं व अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहे हैं , वरिष्ठ प्रो आरके चौकीकर ने उपस्थित जनसमूह व छात्र-छात्राओं को बतलाया कि मध्य प्रदेश शासन ने विगत कुछ वर्ष पूर्व बाबई नगर का नाम बदल कर माखन नगर नाम दिया गया यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है,आज उनकी जन्म जयंती पर हम सभी उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं ।

यह खबर शेयर करें
शेयर