ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 29-03-2024

घर में बनाएं होटल जैसा दम आलू, हर एक निवाले पर मुंह से निकलेगा-वाह!

Image Source : SOCIAL hotel style dum aloo recipe होटल में खाना खाने के पीछे एक बड़ा कारण होता है इसका जायका। तभी तो लोग कुछ खास जगहों पर दूर-दूर से खाना खाने आते हैं। ऐसे ही जायके की हम बात करेंगे जैसे कि दम आलू। दम आलू खाने के लिए लोग कहां-कहां नहीं चले जा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 29-03-2024
शेयर
घर में बनाएं होटल जैसा दम आलू, हर एक निवाले पर मुंह से निकलेगा-वाह!

Image Source : SOCIAL

समाचार

hotel style dum aloo recipe

होटल में खाना खाने के पीछे एक बड़ा कारण होता है इसका जायका। तभी तो लोग कुछ खास जगहों पर दूर-दूर से खाना खाने आते हैं। ऐसे ही जायके की हम बात करेंगे जैसे कि दम आलू। दम आलू खाने के लिए लोग कहां-कहां नहीं चले जाते। लेकिन, अगर हम ये कहें कि आप इसे घर में बना सकते हैं तो? दरअसल, दम आलू बनाना बेहद आसान है और आप इसे घर में होटल जैसा बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखें और कुछ टिप्स को फॉलो करें तो घर में होटल जैसा दम आलू बना लेंगे।

घर में कैसे बनाएं होटल जैसा दम आलू?

सामग्री

-छोटे वाले हल्के उबले आलू

-काजू

-दालचीनी

-लौंग और जीरा

-बड़ी इलायची

-तेज पत्ता

-प्याज

-हरी धनिया

-दही

-हरी मिर्च

-टमाटर

-लहसुन और अदरक

Image Source : SOCIAL

dum aloo recipe

बनाने का तरीका

-सबसे पहले आपको छोटे उबले हुए आलू को लेना है, उनमें छेद करना है और एक बाउल में जमा करना है।

-इसके बाद इस आलू पर हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और दही मिलाकर रख दें।

-अब एक कड़ाही लें, इसे गैस पर चढ़ाएं और इसमें हल्का सा तेल डालें।

-इसमें  काजू, दालचीनी, लौंग और जीरा, बड़ी इलायची, तेज पत्ता, प्याज, लहसुन और अदरक मिलाकर भून लें।

-जब ये हल्का भून जाए तो इसे मिक्सर में डालकर पीस लें।

-इसके बाद टमाटर काटकर इसे पीसकर भी रख लें।

-अब आपको करना ये है कि कड़ाही या भगोना लें और इसे गैस पर चढ़ाएं।

-तेल डालें और इसे पूरी तरह से गर्म होने दें।

-जब ये गर्म हो जाए तो इसमें थोड़ा सा जीरा और हींग डालें।

-इसमें ऊपर से जो कुछ भी आपने पीसा है सबकुछ डाल दें।

-अब इसमें हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। नमक डालें और मसाले को पकाएं।

-अब दूसरी तरफ एक पैन लें इसमें हल्का सा तेल डालकर और उबले आलू डालकर भून लें।

-आलू भूनते जाएं और मसाले में डालते जाए।

-सबको अच्छी तरह से पकाएं।

-इसमें ऊपर से कसूरी मेथी डालकर भूनते रहें।

-जब इसमें से रंग और खुशबू आने लगे तो हल्का पानी डालें और पकाएं।

-पक जाने पर इसमें धनिया पत्ती काटकर मिला लें। हो गया तैयार आपका दम आलू और अब आराम से इसे सर्व करें।

यह खबर शेयर करें
शेयर