ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 27-03-2024

मिनटों में बनाएं लहसुन की चटनी, स्वाद ऐसा की लोग चाटते रह जाएंगे उंगलियां, जानें रेसिपी

Image Source : SOCIAL Garlic Chutney Recipe खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए चटनी और अचार लोग साथ में खाना पसंद करते हैं। चटनी एक ऐसी साइड डिश है जो हर घर में बनती है। कुछ लोग तो चटनी को साइड डिश की जगह सीधे रोटी से खाना पसंद करते हैं। राजस्थान में बाजरे की रो…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 27-03-2024
शेयर
मिनटों में बनाएं लहसुन की चटनी, स्वाद ऐसा की लोग चाटते रह जाएंगे उंगलियां, जानें रेसिपी

Image Source : SOCIAL

समाचार

Garlic Chutney Recipe

खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए चटनी और अचार लोग साथ में खाना पसंद करते हैं। चटनी एक ऐसी साइड डिश है जो हर घर में बनती है। कुछ लोग तो चटनी को साइड डिश की जगह सीधे रोटी से खाना पसंद करते हैं। राजस्थान में बाजरे की रोटी को लहसुन लाल मिर्च की चटनी के साथ खाया जाता है। इसके अलावा पकौड़ों, पराठों और पूड़ी के साथ चटनी खाने पर इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। भारत के अलग-अलग राज्यों में कई अलग वैरायटी की चटनियां बनती हैं। यहां हम आपको बताने वाले हैं लहसुन की लाल चटनी की रेसिपी, जिसे आप बनाकर अपने फ्रिज में 1 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।

लहसुन की चटनी बनाने के लिए सामग्री

कश्मीरी लाल मिर्च – 6

तीखी लाल मिर्च- 5

लहसुन – 20-25 कली (महीन कटा हुआ)

मूंगफली का तेल या घी – 4 टेबल स्पून

नींबू का रस – आधा टी स्पून

नमक- स्वादानुसार

पानी- 1 कप

लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी

बाजरे की रोटी, बेसन की रोटी और राजस्थानी दाल बाटी के साथ खाई जाने वाली लाल मिर्च और लहसुन की झन्नाटेदार स्वाद वाली चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक स्टील के गहरे बर्तन में कश्मीरी लाल मिर्च और तीखी लाल मिर्च डालकर एक कप पानी डालें और मीडियम आंच पर एक उबाल आने तक इसे पकाएं। 1 उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और ठंडा होने का इंतजार करें। इसके बाद मिर्चों को एक मिक्सर में डालकर महीन पेस्ट बना लें। अब एक कड़ाही में मूंगफली का तेल डालें और तेल के गर्म होने पर महीन कुटा हुआ लहसुन डालें और 30 सेकेंड पकाएं। इसके बाद इसमें लाल मिर्चों का पेस्ट डालें और 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। आखिर में गैस बंद करके नमक और नींबू का रस मिलाएं। आपकी चटनी तैयार है। इसे ठंडा करके एक कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में 1 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर