ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 25-02-2024

गेहूं के आटे से डिनर को बनाएं एक्स्ट्रा स्वीट, मिनटों में तैयार होगा स्वादिष्ट हलवा; जानें बनाने की विधि

Image Source : SOCIAL Halwa Recipe अगर डिनर के बाद आपको भी हमेशा मीठे की क्रेविंग होती है और कुछ स्वादिष्ट सा खाने का मन करता है तो आप आप डिज़र्ट में गेंहू के आटे का ये स्वादिष्ट हलवा बनाएं। गेहूं के आटे से बना ये हलवा खाने में बेहद लाजवाब लगता है। हालांकि, …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 25-02-2024
शेयर
गेहूं के आटे से डिनर को बनाएं एक्स्ट्रा स्वीट, मिनटों में तैयार होगा स्वादिष्ट हलवा; जानें बनाने की विधि

Image Source : SOCIAL

Halwa Recipe

अगर डिनर के बाद आपको भी हमेशा मीठे की क्रेविंग होती है और कुछ स्वादिष्ट सा खाने का मन करता है तो आप आप डिज़र्ट में गेंहू के आटे का ये स्वादिष्ट हलवा बनाएं। गेहूं के आटे से बना ये हलवा खाने में बेहद लाजवाब लगता है। हालांकि, आटे का हलवा बनाना कई लोगों को मुश्किल लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आटा ठीक तरह से न पकने पर कच्चा लगता है। अब अगर आप घर में परफेक्ट आटे का हलवा बनाना चाहते हैं, तो हमारे बताए गए इन टिप्स को ध्यान में रख सकते हैं।

हलवा बनाने की सामग्री

गेहूं का आटा 2 कप

गुड़ 1 कप

घी

गेहूं का हलवा बनाने की विधि

गेहूं का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन कर उस पर कड़ाही रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तब उसमें आटा मिलाएं। आटे को अच्छी तरह भूनें। जब आटा लाल हो जाए तब उसे कड़ाही में से निकालें। अब इस कड़ाही में ड्राइफ्रूट्स को रोस्ट करें। अब कड़ाही में घी डालें और भूनें हुए आटे को एक बार फिर से भूनें। आटे का हलवे को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें 1 चम्मच ड्राई रोस्ट की हुई सूजी मिला लें। इससे हलवे का स्वाद एन्हांस होगा। अगर आप चाहती हैं कि हलवा जले नहीं, तो उसे लगातार चलाते रहें। इसके साथ ही घी में आटा डालने के बाद ऊपर से 1 चम्मच घी डालकर रोस्ट करें। इससे आटा ड्राई नहीं होगा। अब आटे में पानी मिलाएं और उसे धीमी आंच पर पकाएं। आपका आटे का हलवा तैयार है। इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें अब आप इसे गरमा गरम सर्व करें।

यह खबर शेयर करें
शेयर