ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 12-03-2024

डिनर में बनाएं हींग दही तड़का, खाते ही लोग कहेंगे वाह-वाह; 10 मिनट में रेसिपी होगी तैयार

Image Source : SOCIAL Hing Dahi Tadka Recipe रोज़ रोज़ दाल चावल या सब्जी रोटी खाकर बोर होना लाज़िमी है। ऐसे में आप अपने डिनर के मेन्यू में हल्के फुल्के बदलाव कर खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा सकते हैं। जैसे- हींग का दही तड़का स्वाद में इतना ज़बरदस्त लगता है कि लोग अ…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 12-03-2024
शेयर
डिनर में बनाएं हींग दही तड़का, खाते ही लोग कहेंगे वाह-वाह; 10 मिनट में रेसिपी होगी तैयार

Image Source : SOCIAL

समाचार

Hing Dahi Tadka Recipe

रोज़ रोज़ दाल चावल या सब्जी रोटी खाकर बोर होना लाज़िमी है। ऐसे में आप अपने डिनर के मेन्यू में हल्के फुल्के बदलाव कर खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा सकते हैं। जैसे- हींग का दही तड़का स्वाद में इतना ज़बरदस्त लगता है कि लोग अपनी उँगलियाँ तक चाट जाएं। इस रेसिपी को बनाना भी बेहद आसान होता है। चलिए हम आपको बताते हैं आप हींग दही तड़का को कुछ ही मिनटों में कैसे बनाएं?

हींग दही तड़का के लिए समाग्री

दही 3 कप

2 प्याज

आधा से भी कम चम्मच हींग

2 बारीक कटी हुई मिर्च

बारीक कटी हुई धनिया पत्ती

2 चम्मच सरसों का तेल

2 लहसुन

आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

आधा चम्मच हल्दी

आधा चम्मच गर्म मसाला

नमक स्वाद अनुसार

हींग दही तड़का बनाने की विधि

हींग दही तड़का बनाने के लिए सबसे पहल एक बड़े बर्तन में दही 4 कप दही निकालें। अब दही को अच्छी तरह से फेंटें। आप चाहें तो दही को ग्राइंडर जार में डालकर अच्छी तरह से ब्लेड कर सकते हैं। दही को फेटने के बाद उसमें 2 कप पानी मिलाएं। अब गैस ऑन करें और उस पर कड़ाही रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तब उसमे 2 चम्मच सरसों का तेल डालें। जब तेल हल्का गर्म हो जाए तब उसमे आधा चम्मच जीरा, 2 बारीक कटी हुई मिर्च, लहसुन के टुकड़े, आधा से भी कम चम्मच हींग तेल में डालें।

कुछ सेकेंड्स के बाद अब इसमें 2 बड़े आकर में कटा प्याज डालें। अब प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। जब प्याज हलक भून जाए तब उसमे आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, और आधा चम्मच गर्म मसाला मिलाएं। अब प्याज पूरी तरह से रोस्ट हो चुका है अब इस मिक्स को जो हमने दही का बैटर तैयार किया है उसमें मिलाएंगे। अब दही को अच्छी तरह से चलाएंगे और उसमें नमक स्वाद अनुसार भी मिलाएंगे। आपका हींग दही तड़का तैयार है। अब आप गरमा गर्म चाव के सतह दही तड़का परोसें और इस लाजवाब भोजा का स्वाद उठाएं।

यह खबर शेयर करें
शेयर