ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 14-01-2025

Makar Sankranti Holiday : मकर संक्रांति पर छुट्टी, एमपी सरकार के ऐलान से खिले चेहरे, जानें डिटेल

Makar Sankranti Holiday : मध्‍य प्रदेश सरकार ने लोकल हॉलीडे का ऐलान करते हुए मकर संक्रांति पर छुट्टी की घोषणा कर दी है। सरकार के आदेश में कहा गया है कि 14 जनवरी मकर संक्रांति, 19 मार्च रंग पंचमी, 27 अगस्त गणेश चतुर्थी और 3 दिसंबर भोपाल गैस त्रासदी दिवस पर लोक…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 14-01-2025
शेयर
खबरें पढ़ें

Makar Sankranti Holiday : मध्‍य प्रदेश सरकार ने लोकल हॉलीडे का ऐलान करते हुए मकर संक्रांति पर छुट्टी की घोषणा कर दी है। सरकार के आदेश में कहा गया है कि 14 जनवरी मकर संक्रांति, 19 मार्च रंग पंचमी, 27 अगस्त गणेश चतुर्थी और 3 दिसंबर भोपाल गैस त्रासदी दिवस पर लोकल हॉलीडे रहेगा. आइए जानते हैं क्‍या है ये आदेश।

मध्य प्रदेश सरकार ने त्यौहारों को देखते हुए लोकल हॉलीडे का ऐलान कर दिया है। इसमें 14 जनवरी मकर संक्रांति, 19 मार्च रंग पंचमी, 27 अगस्त गणेश चतुर्थी और 3 दिसंबर भोपाल गैस त्रासदी दिवस मनाने के लिए लोकल हॉलीडे की घोषणा कर दी गई है। मध्य प्रदेश में चार त्योहार और दिवस के लिए सरकार ने लोकल हॉलीडे के लिए आदेश जारी किया है. प्रदेश में मकर संक्रोति पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। यहां तिल-गुड़ खाने और पतंग उड़ाने के साथ ही मंदिरों में खिचड़ी का प्रसाद चढ़ाने की परंपरा है। इस दिन मध्‍य प्रदेश में लोग नर्मदा नदी में स्‍नान करने और दान करते हैं।

नक्शे देखें

इस बार मकर संक्राति का पुण्यकाल 14 जनवरी की सुबह 6.58 बजे से शुरू होकर 15 जनवरी की सुबह 6.58 बजे तक रहेगा। यह पर्व पूरे प्रदेश में हर्ष और उल्‍लास से मनाते हैं, लेकिन विदिशा, उज्‍जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर और महेश्‍वर में इस पर नदी में स्‍नान का विशेष महत्‍व है। मध्‍य प्रदेश के अन्‍य शहरों में संक्राति पर्व आनंद से मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर हॉलीडे के ऐलान के साथ भोपाल और इंदौर में लोगों के चेहरे खिल गए हैं। भोपाल में मकर संक्रांति पर मंत्रालय समेत अन्‍य सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर