ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 05-05-2025

Maihar News : बस चालक ने एनएच 30 मैहर पर 500 मीटर तक बाइक खींची

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक बस ड्राइवर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी और फिर उन्हें करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बाइक सवार जोर-जोर से चिल्लाकर मदद मांगते रहे। वहीं रास्ते में चल रहे लोग भी बस को रोकने के लिए चिल्ल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 05-05-2025
शेयर
Maihar News : बस चालक ने एनएच 30 मैहर पर  500 मीटर तक बाइक खींची

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक बस ड्राइवर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी और फिर उन्हें करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बाइक सवार जोर-जोर से चिल्लाकर मदद मांगते रहे। वहीं रास्ते में चल रहे लोग भी बस को रोकने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन ड्राइवर बस को तेज रफ्तार में भगाता रहा। यह हादसा रविवार सुबह 10 बजे मैहर के एनएच 30 हाईवे पर हुआ।

जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पोड़ी गांव के रहने वाले सोनू पटेल (20) और अरुण पटेल (22) मोटरसाइकिल से मैहर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार बस (नंबर AS 01 QC 3116) ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक बाइक समेत बस के आगे गिर गए। बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई और दोनों युवक भी उसी के साथ घिसटते रहे। जब राहगीरों ने पीछा करके बस को रोका, तब जाकर बस रुकी।

बस चालाक हुआ फरार

दोनों बाइक सवार युवक अपनी जान की दुहाई देते हुए बस के आगे वाले हिस्से में फंसे हुए थे। अगर बस का पहिया उन पर चढ़ जाता, तो उनकी जान जा सकती थी। किसी तरह उनकी जान बच गई और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले इलाज के बाद उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया।

मैहर पुलिस मौके पर पहुंचकर बस को जब्त कर लिया। यह बस असम से टूरिस्ट लेकर रीवा की तरफ जा रही थी। घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें