ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 13-01-2025

Maharashtra News होने वाली बहू से ही बाप ने रचा ली शादी,नासिक का मामला

महाराष्ट्र से एक बेहद चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी होने वाली बहू से शादी कर ली है। जब शख्स के बेटे को इसकी जानकारी हुई तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया। बेटे की मंगेतर से बाप की शादी का यह मामला खूब चर्चाओं में है, लोग हैरानी जता रहे हैं कि …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 13-01-2025
शेयर

महाराष्ट्र से एक बेहद चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी होने वाली बहू से शादी कर ली है। जब शख्स के बेटे को इसकी जानकारी हुई तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया। बेटे की मंगेतर से बाप की शादी का यह मामला खूब चर्चाओं में है, लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर कोई बाप ऐसा कैसे कर सकता है कि वह अपनी होनी वाली बहू से ही शादी कर ले।

यह चौंकाने वाली घटना महाराष्ट्र के नासिक में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बेटे का रिश्ता पक्का हो चुका था। दोनों घरों में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी। रस्मों को पूरा किया जा रहा था। इसी बीच कब लड़के के पिता और होने वाली दुल्हन के बीच प्यार हो गया, किसी को पता ही नहीं चला। दोनों ने शादी कर ली, यह सुनकर हर कोई सन्न रह गया। बताया गया कि बाप ने जिस लड़की को बेटे के लिए पसंद किया था, वो लड़की उसे ही पसंद आ गई थी। बेटे की शादी से पहले दोनों ने मुहूर्त का इंतजार किए बिना ही विवाह कर लिया।

मंगेतर ने बाप से कर ली शादी तो बेटे ने ले लिया संन्यास

वहीं शादी से पहले जब लड़के को इसकी जानकारी हुई तो उसे गहरा सदमा लगा। उसने इसके बाद संन्यास लेने का फैसला कर लिया। उसे मनाने की बहुत कोशिश हुई लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। बाप ने दूसरी लड़की की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन लड़के ने साफ कर दिया कि अब वह शादी करेगा ही नहीं।इतना ही नहीं, उसके कुछ रिश्तेदारों ने सलाह दी कि वह अब अपने पिता से अलग रहे और दूसरी लड़की से शादी कर ले लेकिन लड़का तैयार नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि लड़के ने घर परिवार छोड़कर अब सड़क पर ही रहना शुरू कर दिया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर