ब्रेकिंग
शनिवार, 12 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 22-04-2024

महाआर्यमन सिंधिया ने आदिवासी परिवार के यहां चूल्हे पर बनी रोटी खाई

महाआर्यमन सिंधिया महाआर्यमन सिंधिया कोलारस विधानसभा के डेहरवारा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात की, साथ ही भाजपा को वोट करने की अपील की। इसके बाद महाआर्यमन पूरनखेड़ी में जनसम्पर्क और चुनावी चौपाल करने के बाद रिजौदा गांव पहुंचे। जहां वह …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 22-04-2024
शेयर
महाआर्यमन सिंधिया ने आदिवासी परिवार के यहां चूल्हे पर बनी रोटी खाई

महाआर्यमन सिंधिया

महाआर्यमन सिंधिया कोलारस विधानसभा के डेहरवारा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात की, साथ ही भाजपा को वोट करने की अपील की। इसके बाद महाआर्यमन पूरनखेड़ी में जनसम्पर्क और चुनावी चौपाल करने के बाद रिजौदा गांव पहुंचे।

जहां वह एक आदिवासी परिवार से मिले, जहां महिला चूल्हे पर खाना बना रही थी। महाआर्यमन ने चूल्हे पर सिकती गर्मागर्म रोटियों का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने महिला से कहा कि उन्हें चूल्हे की रोटियां बहुत पसंद है। उन्होंने अपने घर में भी एक चूल्हा बनवा रखा है। महाआर्यमन सिंधिया करीब 20 मिनट आदिवासी परिवार के साथ घर में रुके। इस दौरान महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार सालों से इस क्षेत्र के लिए जन सेवा करता हुआ आ रहा है और उनके पिता सदैव क्षेत्र और जनता के विकास के बारे में सोचते रहते हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
समाचार
सिटी गाइड खोजें
ताजा खबर पढ़ें