ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 16-01-2026

मध्य प्रदेश जल्द लॉन्च करेगा ‘सीएम प्रगति पोर्टल’, बड़ी परियोजनाओं की निगरानी होगी आसान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही ‘सीएम प्रगति पोर्टल’ लॉन्च करने जा रही है। यह पोर्टल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रगति पोर्टल के मॉडल पर तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सीएम हाउस में आयोजित प्र…

सिटी गाइड खोजें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 16-01-2026
शेयर

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही ‘सीएम प्रगति पोर्टल’ लॉन्च करने जा रही है। यह पोर्टल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रगति पोर्टल के मॉडल पर तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सीएम हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।

नए स्थान तलाशें

मुख्यमंत्री ने बताया कि पोर्टल लॉन्च की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और इसे जल्द ही जनता के लिए सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में 50 करोड़ से 500 करोड़ रुपये तक की बड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति लाना है। पोर्टल के जरिए इन परियोजनाओं को वन, पर्यावरण समेत सभी जरूरी अनुमतियां दिलाने और उनकी नियमित निगरानी की सुविधा होगी।

209 परियोजनाएं पहले से केंद्रीय पोर्टल पर दर्ज

डॉ. यादव ने बताया कि केंद्र के प्रगति पोर्टल पर राज्य की 209 बड़ी परियोजनाएं पहले से ही दर्ज हैं। इनमें से 108 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 101 परियोजनाओं पर काम जारी है। इस संबंध में अब तक करीब 50 उच्चस्तरीय बैठकें भी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह ‘प्रो-एक्टिव गवर्नेंस’ और समयबद्ध क्रियान्वयन का एक प्रभावी उदाहरण है।

97% कार्य समयसीमा में पूरे

ताजा खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखी जा रही है और समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। अब तक पोर्टल पर दर्ज मामलों में से 97 प्रतिशत कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे हो चुके हैं। इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना जैसी कई योजनाओं की सफलता में इस पोर्टल की भूमिका रही है।

मुख्य सचिव की सराहना

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रगति पोर्टल की शुरुआत के समय से जुड़े रहे हैं और अब राज्य में इसी मॉडल को प्रभावी ढंग से लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रगति पोर्टल जवाबदेही और सुशासन का सशक्त उदाहरण है।

रेल परियोजनाओं को बढ़ावा

डॉ. यादव ने रेल विकास पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गोंदिया-जबलपुर नई रेल लाइन से बालाघाट, मंडला और नागपुर सीधे जुड़ जाएंगे, जिससे इटारसी होकर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। हाल ही में राज्य को लगभग 18,500 करोड़ रुपये की नई रेल परियोजनाओं की सौगात भी मिली है।

सिटी गाइड खोजें

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति पोर्टल पर राज्य की परियोजनाओं की प्रगति की राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सराहना हो रही है। यह पोर्टल विकास कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाने के सरकार के संकल्प को दर्शाता है।

यह खबर शेयर करें
शेयर