ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 11-08-2024

Makhan Nagar : राजधानी में हुये कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महाविद्यालय में दिखाया

माखन नगर : रविवार दिनांक 11 अगस्त को मध्य प्रदेश  की राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में महाविद्यालयीन  एवं विधालयीन बालिकाओं का सम्मान एवं संवाद समारोह का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसका सीधा प्रसारण  प्रोजेक्…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-08-2024
शेयर
समाचार

माखन नगर : रविवार दिनांक 11 अगस्त को मध्य प्रदेश  की राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में महाविद्यालयीन  एवं विधालयीन बालिकाओं का सम्मान एवं संवाद समारोह का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसका सीधा प्रसारण  प्रोजेक्टर के माध्यम से श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय  महाविद्यालय माखन नगर के सभागार में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं व समस्त  शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को दिखाया गया। कार्यक्रम के सीधा प्रसारण दिखाने उपरांत महाविद्यालय  में निर्मित विधाबन में समस्त छात्र छात्राओं व स्टाफ के द्वारा पौधारोपण  किया गया उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर नीता चौबे, प्रशासनिक अधिकारी प्रो आर के चौकीकर , प्रो आर एस पटेल,डा अमिताभ शुक्ला,एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट डा आईएस कनेश, ग्रंथपाल अजय मेहरा , क्रीड़ा अधिकारी  राजकुमार पटवा ,डॉ अनीता साहू, डॉ मीनू सिंह ,डॉ सुमन अवस्थी सहित महाविद्यालय से श्री पंकज वैरवा ,श्रीमती सुषमा यादव,  रामविलास,जितेन्द्र व अशोक मेहर सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा ।

भौगोलिक संदर्भ

यह खबर शेयर करें
शेयर