ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 20-01-2024

नवीनतम ओटीटी रिलीज़ जनवरी 2024, भारतीय पुलिस बल से लेकर कुबरा तक, कब और कहाँ देखना है विवरण

Latest OTT Release January 2024: इस हफ्ते ओटीटी पर कई मसालेदार फिल्में और सीरीज देखने को मिलने वाली हैं। Indian Police Force इनमें से सबसे टॉप पर है जो कि Amazon Original रिलीज है। इसके अलावा थ्रिलर, सस्पेंस से भरी कई और फिल्में भी इस हफ्ते देखने को मिलने वाल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 20-01-2024
शेयर
नवीनतम ओटीटी रिलीज़ जनवरी 2024, भारतीय पुलिस बल से लेकर कुबरा तक, कब और कहाँ देखना है विवरण

Latest OTT Release January 2024: इस हफ्ते ओटीटी पर कई मसालेदार फिल्में और सीरीज देखने को मिलने वाली हैं। Indian Police Force इनमें से सबसे टॉप पर है जो कि Amazon Original रिलीज है। इसके अलावा थ्रिलर, सस्पेंस से भरी कई और फिल्में भी इस हफ्ते देखने को मिलने वाली हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Indian Police Force

यह Prime Video पर उपलब्ध है। फिल्म की शुरुआत सीरियल बम धमाकों के साथ होती है जो दिल्ली, अहमदाबाद जैसे शहरों में किए जा रहे हैं। इसके बाद इन धमाकों का पता लगाने और रोकने के लिए पुलिस ऑफिसर की एक टीम लगाई जाती है जिसमें कबीर मलिक (सिद्दार्थ मल्होत्रा) और विक्रम (विवेक ऑबरॉय), और एंटी टेरेरिज्म स्क्वाड (शिल्पा शेट्टी कुंद्रा) को आंतकवादी हमलों से जूझता दिखाया गया है। ये तीनों मिलकर आतंकवादियों तक कैसे पहुंचते हैं यही इसकी कहानी है। फिल्म में एक्शन के साथ साथ देशभक्ति का डोज भी दिया गया है। रोहित शेट्टी की ओर से कॉप यूनिवर्स में बनाई गई यह पहली वेब सीरीज है। डायरेक्टर इससे पहले Singham, Singham Returns, Simmba और Sooryavanshi जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं।

Kubra

Netflix पर तुर्किश ड्रामा सीरीज Kubra रिलीज हो चुकी है जो कि एक साइकॉलॉजिकल सस्पेंस फिल्म है। यह अफसिन कुम 2020 नॉवल पर आधारित है। इसमें गोखन सोहिनोलू नाम का एक शख्स दिखाया गया है जिसे अनजाने कुबरा नामक इंटरनेट यूजर से गुप्त मैसेज, भविष्य की चेतावनी आदि प्राप्त होने लगते हैं। यह व्यक्ति साहिनोलू को ऑनलाइन फ्रेंडशिप के दौरान मिला था। धीरे धीरे साहिनोलू इसमें फंसने लगता है। वह इस जंजाल से कैसे निकल पाता है, यही इसकी कहानी है।

The Bequeathed

द बीक्यूथेड एक लेक्चरर की कहानी है जिसका नाम किम ह्यून जू है। एक बार उसे एक अनजाना फोन कॉल आता है जिसमें बताया गया है कि उसके अंकल चल बसे हैं (जो अब तक दुनिया में मौजूद ही नहीं थे)। किम को अब विरासत में एक पारिवारिक कब्रिस्तान मिलता है। यूं तो उसके लिए यह खुश होने की बात थी, लेकिन जल्द ही वह एक डरावनी जगह में जा फंसता है जहां मौतों का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस साउथ कोरियन ड्रामा में सस्पेंस और हॉरर का फुल डोज है। यह Kang Tae-kyung वेबटून पर आधारित है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

Sixty Minutes

सिक्स्टी मिनट्स एक जर्मन एक्शन फिल्म है जिसमें एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर को दिखाया गया है। इसका नाम ऑक्टाविया है। फिल्में दिखाया गया है कि उसकी बेटी का जन्मदिन है जिसके जश्न में पहुंचने के लिए उसके पास केवल 60 मिनट का समय है। अगर वह 60 मिनट में नहीं पहुंचता है तो वह उस पर से अपना हक खो देगा। वो हर हालत में अपनी बेटी तक पहुंचना चाहता है लेकिन उसके रास्ते में बहुत मुसीबतें फन फैलाए खड़ी हो जाती हैं। इन 60 मिनटों में उससे किन किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है यही फिल्म का थ्रिल है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

Hazbin Hotel

यह एक वेब सीरीज है जो 8 हिस्सों में उपलब्ध है। यह प्रिंसेस ऑफ हेल की कहानी है जो एक पुनर्वास होटल बनाती है। लेकिन यहां पर कई शैतान मौजूद हैं जिनको मुक्ति का एक मौका यहां दिया जाता है। यह एक एडल्ट एनिमेशन सीरीज है जिसे Prime Video पर देखा जा सकता है।

यह खबर शेयर करें
शेयर