ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 30-07-2024

Khargone News : जिला अस्पताल के महिला वार्ड में लगी आग

खरगोन जिला अस्पताल के फीमेल वार्ड में लगी आग मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के शासकीय जिला अस्पताल परिसर में देर शाम आग लग गई । अस्पताल में आग लगने की सूचना फैलते ही वार्डों में भर्ती मरीजों में अफरा तफरी का माहौल बन गया और वे इधर-उधर भागने लगे। अस्पताल स्टाफ ने …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 30-07-2024
शेयर
Khargone News : जिला अस्पताल के महिला वार्ड में लगी आग

खरगोन जिला अस्पताल के फीमेल वार्ड में लगी आग

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के शासकीय जिला अस्पताल परिसर में देर शाम आग लग गई । अस्पताल में आग लगने की सूचना फैलते ही वार्डों में भर्ती मरीजों में अफरा तफरी का माहौल बन गया और वे इधर-उधर भागने लगे। अस्पताल स्टाफ ने सभी मरीजों को सुरक्षित दूसरे वार्ड तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि आग अस्पताल के फीमेल वार्ड में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी। इस घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हादसा कैसे हुआ।

खरगोन के जिला अस्पताल में देर शाम आग लगने की घटना हुई है। आग अस्पताल के मेडिकल फीमेल वार्ड में लगी थी। वार्ड की हालत देखकर शॉर्ट सर्किट के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। अचानक से लगी आग के बाद वार्ड के अंदर भर्ती मरीज घबराहट में अपनी सलाईन लेकर बाहर निकल आए। इस दौरान अस्पताल में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने अस्पताल स्टाफ के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। पुलिसकर्मी और अस्पताल के कर्मचारियों की सतर्कता के चलते किसी भी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ। सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

अस्पताल में लगी आग की घटना के बाद इससे जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें एक पुलिसककर्मी सहित अस्पताल के गार्ड धुएं से पूरी तरह भरे एक वार्ड में अंदर जाते और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाते नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ मरीज वार्ड से बाहर भागते नजर आ रहे हैं । एक वीडियो में अस्पताल में लगे बिजली के स्विच बोर्ड में कुछ बटन जले हुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे प्रतीत हो रहा है कि संभवतः आग यहीं से शॉर्ट सर्किट के चलते लगी होगी ।

खरगोन जिला अस्पताल के फीमेल वार्ड में लगी आग

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें