ब्रेकिंग
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 06-04-2024

बैग में रख लें सुरक्षा के ये 5 कवच, तपती गर्मी और धूप भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी

Image Source : FREEPIK Summer Things गर्मी के दिनों में घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। तेज धूप सीधे त्वचा पर असर डालती है। गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या और सन बर्न की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है। इसलिए जब भी घर से बाहर निकलें। पूरी तैय…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 06-04-2024
शेयर
बैग में रख लें सुरक्षा के ये 5 कवच, तपती गर्मी और धूप भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी

Image Source : FREEPIK

Summer Things

गर्मी के दिनों में घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। तेज धूप सीधे त्वचा पर असर डालती है। गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या और सन बर्न की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है। इसलिए जब भी घर से बाहर निकलें। पूरी तैयारी के साथ ही निकलें। गर्मी में आप सिर, चेहरा और हाथ पैरों को पूरी तरह कवर करके ही निकलें। धूप में घर से बाहर जाने वाले लोगों को अपने बैग में कुछ चीजें हमेशा रखनी चाहिए। ताकि आप हीट स्ट्रोल और लू के खतरे से बच सकें। ऑफिस जाने वाले लोग गर्मी में अपने साथ इन 5 चीजों को जरूर रखें।

1- सन ग्लासेस- अगर आपको रोजाना धूप में बाहर निकलना पड़ता है तो बैग में सन ग्लासेस जरूर रखें। तेज धूप आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। अचानक से धूप में निकलने से कई बार सिर में तेज दर्द भी होने लगता है। इसलिए छांव से धूप में निकलने पर आंखों पर चश्मा जरूर लगाकर निकलें।

2- स्कार्फ- धूप में खुद को कवर करके ही निकलें। सूरज की हानिकारक किरणें आपकी त्वता को झुलसा सकती हैं। टैनिंग से बचने के लिए चेहरे पर स्कार्फ लपेटकर ही निकलें। इससे सीधी धूप से बचा जा सकता है। स्कार्फ की मदद से फेस और सिर को भी लू के प्रभाव से बचाया जा सकता है।

3- पानी की बोतल- गर्मी के दिनों में हमेशा ट्रैवल करते वक्त अपने बैग में पानी की बोतल जरूर रखें। तेज धूप में बाहर निकलने से पहले पानी पीकर निकलें और बीच-बीच में सिप करते हुए पानी पीते रहें। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा जा सकता है। इसलिए हमेसा पानी या कोई लिक्विड साथ में रखें।

4- छाता- चिलचिलाती गर्मी में एक मोटे कपड़े का छाता आपको काफी हद तक डायरेक्ट धूप से बचा सकता है। इसलिए हमेशा बैग में एक छाता रखना चाहिए। इससे धूप के असर को कम किया जा सकता है। तेज धूप में घर से बाहर छाता किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं है।

5- सनस्क्रीन- बैग में हमेशा सनस्क्रीन साथ में रखें। अगर धूप में रहते हुए आपको 2 घंटे से ज्यादा हो गए हैं तो तुरंत चेहरे और हाथों पर अच्छी तरह से सनस्क्रीन अप्लाई कर लें। इससे त्वचा सन बर्न से बची रहेगी। घर से बाहर निकलने से करीब आधा घंटे पहने भी सनस्क्रीन लगाकर निकलें।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें