ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 10-08-2023

Katni : खुद को गृहमंत्री अमित शाह का सिक्योरिटी गार्ड बताकर SDM को दे रहा था धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खुद को अमित शाह का सिक्योरिटी गार्ड बनाने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ा जमीनी विवाद पर एसडीएम कार्यालय पहुंचे एक शख्स ने खुद को देश के गृहमंत्री अमित शाह का प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड बताया। और एसडीएम को समस्या का हल करने की बात कहते हुए धमकी देता नजर आया। घटना…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-08-2023
शेयर

खुद को अमित शाह का सिक्योरिटी गार्ड बनाने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ा

जमीनी विवाद पर एसडीएम कार्यालय पहुंचे एक शख्स ने खुद को देश के गृहमंत्री अमित शाह का प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड बताया। और एसडीएम को समस्या का हल करने की बात कहते हुए धमकी देता नजर आया। घटना से नाराज अधिकारी ने तुरंत स्थानीय थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी युवक की गिरफ्तारी के निर्देश जारी करवाए।

मामले की जानकारी देते हुए कटनी पुलिस ने बताया कि आर्मी में वरिष्ठ आरक्षक नायक के पद पर पदस्थ रजनीश पटेल को एसडीएम की शिकायत पर गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां पर आरोपी युवक पर धारा 151 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी जबलपुर के मझगवां का निवासी है, वह अपने रिश्तेदार की जमीन के सिलसिले में ढीमरखेड़ा एसडीएम कार्यालय पहुंचा था, जहां खुद को गृहमंत्री अमित शाह का सिक्योरिटी गार्ड बताते हुए एसडीएम  को अपने पक्ष में काम करने की धमकी दे रहा था।

यह खबर शेयर करें
शेयर