ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 08-10-2023

Katni News : जेल से फरार दोनों आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, जेल पहरी निलंबित, पकड़ने वालो को मिलेगा पुरस्कार

कटनी जिला जेल कटनी जिला जेल से फरार हुए दो आरोपी एक-एक करके जेल सुरक्षा कर्मियों के हिरासत में आ गए हैं, जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले जेल पहरी को निलंबित किया गया है। तो वहीं, आरोपी को पकड़ने वाले पहरी और अन्य युवक को पुरस्कृत…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-10-2023
शेयर
Katni News : जेल से फरार दोनों आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, जेल पहरी निलंबित, पकड़ने वालो को मिलेगा पुरस्कार

कटनी जिला जेल

कटनी जिला जेल से फरार हुए दो आरोपी एक-एक करके जेल सुरक्षा कर्मियों के हिरासत में आ गए हैं, जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले जेल पहरी को निलंबित किया गया है। तो वहीं, आरोपी को पकड़ने वाले पहरी और अन्य युवक को पुरस्कृत किया जाएगा।

जेल में बंद दोनों कैदी अलग-अलग मामले में विचाराधीन थे, जो कि 6 अक्टूबर की दोपहर जेल की 20 से 22 फीट ऊंची दीवार को फांदकर भाग निकले थे। पुलिस ने बताया कि हत्या और एनडीपीएस के आरोपी भाग निकले थे जिसमें से एक आरोपी बसंत कोल को जेल कॉलोनी के युवक द्वारा पकड़कर जेल प्रबंधन को सौंप दिया था। वहीं, दूसरे आरोपी को 12 घंटे के अंदर ही जेल के पानी निकासी पाइप में छिपे हुए पकड़ा गया है।

मामले की जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि बसंत कोल जो कि एनडीपीएस के मामले पर विचाराधीन था वहीं दूसरा आरोपी ललन कोल हत्या के प्रकरण पर जेल आया हुआ था। दोनों की जेल बिल्डिंग की मरम्मत कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने सीढ़ी का सहारा लेते हुए ऊंची दीवारों पर चढ़ गए और पीछे की दीवार से कूदकर भागने लगे जिसे जेल कॉलोनी के युवक साहिल यादव ने जेल पहरियों की मदद से पकड़ कर जेल प्रबंधक को सौंप दिया था। तो वहीं, दूसरा आरोपी सभी को चकमा देकर जेल की पानी निकासी वाली पाइप लाइन में छिपकर बैठ गया था। जिसे देर रात दो बजे के करीब हिरासत में लिया गया जानकारी के मुताबिक ऊंची दीवार से कूदने से हत्या का आरोपी ललन कोल के पैर के हड्डी टूट गई। जिसे इलाज के लिए जेल जिला अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया है वहीं, झिंझरी पुलिस ने भी आरोपियों के भागने पर धारा 224 के तहत प्रकरण दर्ज किया है जिसे पुनः न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर