ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 10-05-2023

कर्नाटक चुनाव : पीएम मोदी ने की बड़ी संख्या में एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुशासन, विकास और समृद्धि के लिए की अपील मतदान करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक (Karnataka elections) के लोगों से राज्य विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान किया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कर्नाटक के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वालों से बड़ी संख्या म…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-05-2023
शेयर
कर्नाटक चुनाव : पीएम मोदी ने की बड़ी संख्या में एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुशासन, विकास और समृद्धि के लिए की अपील मतदान करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक (Karnataka elections) के लोगों से राज्य विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान किया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कर्नाटक के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वालों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को समृद्ध करने का आग्रह करता हूं.'' कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो गया.

झीलें और नदियां

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक की जनता से सुशासन, विकास और समृद्धि के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की. अमित शाह ने ट्वीट किया कि मतदान के दिन, मैं कर्नाटक के हमारे बहनों और भाइयों से आग्रह करता हूं कि वे राज्य में सुशासन, विकास और समृद्धि के लिए बड़ी संख्या में मतदान करें. आपका एक वोट एक जन-समर्थक और प्रगति समर्थक सरकार सुनिश्चित कर सकता है, जो राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाना जारी रखेगी.

जेपी नड्डा ने ट्वीट किया कि मैं कर्नाटक के सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के उत्सव में भाग लें.'' उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव कर्नाटक का भविष्य तय करने के लिए महत्वपूर्ण है, और मैं आप सभी से एक ऐसी सरकार बनाने की अपील करता हूं जो राज्य की प्रगति को जारी रखे और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हो.''कर्नाटक में 224 विधानसभा सीट हैं जहां 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं. इनमें से 2.66 करोड़ पुरुष और 2.63 करोड़ महिलाएं हैं. मतगणना 13 मई को होगी.

यह खबर शेयर करें
समाचार
शेयर