ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 25-04-2024

JMM ने कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार, जमशेदपुर लोकसभा सीट से समीर मोहंती को उतारा

जमशेदपुर में समीर मोहंती का मुकाबला लगातार दो बार से सांसद बीजेपी के विद्युत वरण महतो से होगा। खास बात यह है कि महतो भी पहले जेएमएम में ही थे। वह 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी में शामिल हुए थे और पार्टी ने उन्हें यहां से उम्मीदवार बना दिया था। कल्पना स…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 25-04-2024
शेयर
JMM ने कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार, जमशेदपुर लोकसभा सीट से समीर मोहंती को उतारा

जमशेदपुर में समीर मोहंती का मुकाबला लगातार दो बार से सांसद बीजेपी के विद्युत वरण महतो से होगा। खास बात यह है कि महतो भी पहले जेएमएम में ही थे। वह 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी में शामिल हुए थे और पार्टी ने उन्हें यहां से उम्मीदवार बना दिया था।

नए स्थान तलाशें

कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव लड़ेगी, JMM ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से समीर मोहंती को उतारा

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव से  राजनीति में कदम रखेंगी। जेएमएम ने आज उनकी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया। इसके अलावा लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंडिया गठबंधन ने राज्य की 14वीं लोकसभा सीट जमशेदपुर से भी अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया। जेएमएम ने यहां से समीर मोहंती को प्रत्याशी बनाया है। वह बहरागोड़ा सीट से पार्टी के विधायक हैं।

इंडिया गठबंधन में राज्य की 14 में से पांच लोकसभा सीटें जेएमएम के हिस्से आई हैं। कांग्रेस ने सात सीटों पर उम्मीदवार उतारा है, जबकि आरजेडी और सीपीआई-एमएल के हिस्से एक-एक सीट आई है। इनमें से एकमात्र जमशेदपुर सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा अब तक नहीं हुई थी। लंबे मंथन के बाद जेएमएम ने विधायक समीर मोहंती को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।

जमशेदपुर में समीर मोहंती का मुकाबला लगातार दो बार सांसद चुने गए बीजेपी के विद्युत वरण महतो से होगा। खास बात यह है कि विद्युत वरण महतो भी पहले जेएमएम में ही थे। वह 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी में शामिल हुए थे और पार्टी ने उन्हें यहां से उम्मीदवार बना दिया था।

इसके अलावा जेएमएम की ओर से आज गांडेय विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की उम्मीदवारी का औपचारिक ऐलान कर दिया गया। जेएमएम के विधायक रहे सरफराज अहमद के इस्तीफे की वजह से यह सीट खाली हुई है। यहां कल्पना सोरेन का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी दिलीप वर्मा से होगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर