ब्रेकिंग
रविवार, 15 नवंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 33 मिनट पहले

सुखतवा में आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय समारोह

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 15 नवंबर को सुखतवा में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा।

दीपक शर्मा
दीपक शर्मा
Editor-in-Chief · 33 मिनट पहले
शेयर
सुखतवा में आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय समारोह

नर्मदापुरम। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर 2026 को नर्मदापुरम जिले में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन विकासखंड केसला के सुखतवा स्थित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।

WhatsApp Image 2026-11-14 at 6.34.16 PM
WhatsApp Image 2026-11-14 at 6.34.16 PM

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय नायकों के योगदान को स्मरण करना है।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनजातीय समाज के योगदान और गौरवशाली विरासत को सम्मान देने के साथ आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुखतवा, विकासखंड केसला, जिला नर्मदापुरम में निर्धारित किया गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
नक्शे देखें
कोरियर सर्विस चुनें
स्थानीय परमिट लें