ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 25-09-2023

Jan Akrose Yatra : सिवनी पहुंची कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, बरघाट विधायक ने जोश दिखाकर दावेदारी पेश की

जन आक्रोश यात्रा में शामिल कांग्रेस के नेता कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का रविवार को सिवनी और बरघाट विधानसभा में आगमन हुआ है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी की अगवानी में यह जन आक्रोश यात्रा सिवनी पहुंची। जन आक्रोश यात्रा में बड़ी संख्या …

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 25-09-2023
शेयर
Jan Akrose Yatra : सिवनी पहुंची कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, बरघाट विधायक ने जोश दिखाकर दावेदारी पेश की

जन आक्रोश यात्रा में शामिल कांग्रेस के नेता

भौगोलिक संदर्भ

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का रविवार को सिवनी और बरघाट विधानसभा में आगमन हुआ है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी की अगवानी में यह जन आक्रोश यात्रा सिवनी पहुंची। जन आक्रोश यात्रा में बड़ी संख्या ने कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा में शामिल सुरेश पचौरी ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर निशाना साधा साथ ही कांग्रेस के जन आक्रोश यात्रा के दौरान दावेदारों द्वारा किये जा रहे शक्ति प्रदर्शन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश बताया है।

सिवनी की बरघाट विधानसभा में जैसे ही यात्रा पहुंची बरघाट के मौजूदा कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं के साथ जन आक्रोश यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा को विधायक अर्जुन सिंह अपने नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के गांवों से होते हुए बरघाट विधानसभा मुख्यालय लेकर पहुंचे, जहां विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें भी कार्यकर्ताओं का जोश साफ तौर पर दिखाई दिया। बरघाट विधायक के समर्थन में जन आक्रोश यात्रा के दौरान उमड़ी इस भीड़ ने उनकी दावेदारी को मजबूत कर दिया है।

समाचार

वहीं, यात्रा में पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी से मीडिया ने चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव की टिकटों की घोषणा करने के विषय पर सवाल किए गये तो सुरेश पचौरी ने जन आक्रोश यात्रा के समापन होते ही उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी होने की बात कही है। अब देखना होगा कि बरघाट विधायक अर्जुन सिंह की इस तरह दावेदारी पेश करने का असर संगठन पर कितना पड़ता है। कांग्रेस संगठन आगे क्या तय करता है। यह वक्त आने पर ही पता चलेगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर