ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 19-02-2025

Jabalpur News : वेयरहाउस के संचालक से रिश्वत मांगना पड़ा महंगा

मध्यप्रदेश के जबलपुर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वेयर हाउस के ब्रांच मैनेजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है कि मैनेजर का साथी भी रिश्वत लेने में शामिल था। दरअसल, ब्रांच मैनेजर प्रदीप पटले ने वेयर हाउसिंग एंड लॉ…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 19-02-2025
शेयर

मध्यप्रदेश के जबलपुर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वेयर हाउस के ब्रांच मैनेजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है कि मैनेजर का साथी भी रिश्वत लेने में शामिल था।

दरअसल, ब्रांच मैनेजर प्रदीप पटले ने वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन में पदस्थ प्रदीप पटले ने रांझी निवासी गुरु नानक वेयरहाउस के संचालक दमनीत सिंह भसीन से रिश्वत मांगी थी। भसीन के वेयर हाउस में 100 क्विंटल गेहूं का स्टॉक गायब था। जिसके बाद ब्रांच मैनेजर ने संचालक को डराया-धमकाया कि गायब गेंहू की पूर्ति न होने पर उसके वेयर हाउस को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। जिससे परेशान होकर वेयर हाउस संचालक ने 92 हजार की रिश्वत देने के लिए तैयार हो गया।

जब बुधवार को प्रदीप पटले रिश्वत की पहली किश्त के 50 हजार रुपए ले रहा था। इसी दौरान लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त की ओर से इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेष बिसेन को भी आरोपी बनाया है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 धारा के तहत मामला दर्ज लोकायुक्त की ओर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर