ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 07-08-2024

Jabalpur News: जबलपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया अवैध हथियारों का सौदागर

police recover knife and pistol हनुमानताल पुलिस ने अवैध हथियारों के चार सौदागरों को गिरफ्तार किया है, जो राजस्थान से कम दामों में चाइना चाकू और पिस्टल लाकर जबलपुर में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पंद्रह चाइना चाकू, एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए ह…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 07-08-2024
शेयर
Jabalpur News: जबलपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया अवैध हथियारों का सौदागर

police recover knife and pistol

हनुमानताल पुलिस ने अवैध हथियारों के चार सौदागरों को गिरफ्तार किया है, जो राजस्थान से कम दामों में चाइना चाकू और पिस्टल लाकर जबलपुर में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पंद्रह चाइना चाकू, एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं।

हनुमानताल टीआई मानस द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरबाज खान (21), छोटू उर्फ सोहरब (24) और शहबाज उर्फ आबिद (22) तीनों निवासी बड़ी मदार टेकरी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे पुष्कर मेला, राजस्थान से 250 रुपये प्रति नग की दर से बटनदार चाइना चाकू खरीदकर जबलपुर में 500 से 1000 रुपये में बेचते हैं। पुलिस ने आरोपी आरबाज से छह बटनदार चाइना चाकू, छोटू उर्फ सोहरब से पांच बटनदार चाइना चाकू, और शहबाज उर्फ आबिद से चार बटनदार चाइना चाकू बरामद किए है।

इसके अलावा, पुलिस ने बकरा मंडी भानतलैया में ठक्कर ग्राम उर्दू स्कूल मैदान में दबिश दी, जहां से किलकारी गार्डन हनुमानताल निवासी 50 वर्षीय अकरम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए हथियारों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने शहर में किस-किस को हथियार सप्लाई किए हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर