ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 23-01-2024

Jabalpur News : जबलपुर में पति ने हंसिया से पत्नी की गर्दन काट दी

पत्नी की हत्या चरित्र संदेह पर सुसराल गए युवक ने पत्नी की गर्दन पर हंसिये से हमला कर दिया। घायल महिला ने अस्पताल पहुंचने के पहले की दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बरेला थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-01-2024
शेयर
Jabalpur News : जबलपुर में पति ने हंसिया से पत्नी की गर्दन काट दी

पत्नी की हत्या

चरित्र संदेह पर सुसराल गए युवक ने पत्नी की गर्दन पर हंसिये से हमला कर दिया। घायल महिला ने अस्पताल पहुंचने के पहले की दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेला थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि ग्राम काशी महगवां निवासी रितेश कुशवाहा ने अपनी बहन रानू का विवाह 15 साल पहले सुशील कुशवाह निवासी पनागर से किया था। जीजा उसकी बहन के चरित्र पर संदेह करता था। बहन अपने पति तथा दो बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। सोमवार की सुबह वो उसका पिता तथा छोटा जीजा खेत में खाद डालने चले गए थे। उसकी मां जानकी बाई सामने गोबर लेने गई थी।

सुबह लगभग दस बजे बहन किचन में सब्जी काट रही थी। तभी उसके चिल्लाने की आवाज आई। चिल्लाने की आवाज सुनकर वह किचन में गए थे तो देखा कि जीजा के हंसिया से बहन पर प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने जीजा को रोककर घायल बहन को बरेला अस्पताल ले गये। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। मेडिकल ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर