ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 13-09-2023

Jabalpur News : खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने निकला युवक, अनियंत्रित ट्रक ने ले ली जान

सांकेतिक तस्वीर भोजन करने के बाद टहलने निकले युवक पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। ट्रक की चपेट में आने के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 13-09-2023
शेयर
Jabalpur News : खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने निकला युवक, अनियंत्रित ट्रक ने ले ली जान

सांकेतिक तस्वीर

भोजन करने के बाद टहलने निकले युवक पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। ट्रक की चपेट में आने के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलखाडू निवासी 20 वर्षीय अंकित दहिया सोमवार की रात भोजन करने के बाद टहलने निकला था। रात लगभग 10 बजे बेलखाडू पुलिया में युवक टहल रहा था। तभी दमोह से जबलपुर की तरफ धान के बोरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर युवक पर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी। पुलिस ने सूचना मिलने पर क्रेन से ट्रक को हटाकर लाश को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धान के बोरे सड़क पर गिरने के कारण जाम लग गया था। बोरे को हटाकर यातायात सामान्य किया गया। घटना के तत्काल बाद आरोपी चालक फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

यह खबर शेयर करें
शेयर