सिलीगुड़ी में घूमने की जगह: महानंदा नदी के किनारे बसा है ये शहर
Image Source : SOCIAL siliguri Siliguri tourist places: पश्चिम बंगाल का सिलीगुड़ी, वो शहर है जहां लोग प्राकृतिक खूबसूरती को देखने जाते हैं। ये शहर महानंदा नदी के किनारे बसा हुआ है और यहां कई परंपराएं बसी हुई हैं। जैसे कि यहां आप बंगाल का पारंपरिक रंग देख सकते…


Image Source : SOCIAL
siliguri
Siliguri tourist places: पश्चिम बंगाल का सिलीगुड़ी, वो शहर है जहां लोग प्राकृतिक खूबसूरती को देखने जाते हैं। ये शहर महानंदा नदी के किनारे बसा हुआ है और यहां कई परंपराएं बसी हुई हैं। जैसे कि यहां आप बंगाल का पारंपरिक रंग देख सकते हैं या फिर आप यहां तिब्बती मठों को भी देख सकते हैं। इसके अलावा यहां का हाँगकाँग मार्केट भी काफी फेमस है और आप आप यहां आराम से कहीं भी घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा भी सिलीगुड़ी में कई ऐसी जगहे हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं। जानते हैं इन जगहों के बारे में।
सिलीगुड़ी में घूमने की जगह
1. चाय बागान-Tea Valley
सिलीगुड़ी में घूमने के लिए आपको कई चाय बागान मिल जाएंगे। इस शहर में अलग-अलग स्थानों पर चाय बागान हैं जहां कि खूबसूरती आपको खुश कर देगी। यहां आपको अपने मन को शांत करने और फिर प्राकृतिक सुंदरता देखने जाना चाहिए।
2. तिब्बती मठ-Buddhist temple
तिब्बती मठों को अगर आप पसंद करते हैं तो सिलीगुड़ी आपके लिए बेस्ट है। ये जगह आपको खुश कर देगी। आप यहां के आस-पास शॉपिंग भी कर सकते हैं और कई प्रकार की तिब्बती चीजों को खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के आस-पास पारंपरिक भोजन का भी आनंद ले सकते हैं।
Image Source : SOCIAL
siliguri_places_to_visit
3. बंगाल सफारी
इस क्षेत्र की जैव विविधता को प्रदर्शित करने वाला, बंगाल सफारी एक प्राणी और वन्यजीव पार्क है जिसमें बाघ, तेंदुए, मगरमच्छ और अन्य आकर्षणों के साथ-साथ औषधीय और बोन्साई उद्यान भी हैं। बंगाली सफारी पार्क में घूमने और एशियाई काले भालू, हिरण, जंगली सूअर और स्वदेशी वनस्पतियों और जीवों की किस्मों जैसे जानवरों को देखने के लिए जीप और हाथी सफारी की पेशकश करती है।
3. महानंदा वाइल्ड लाइफ सेंचुर
हिमालय की तलहटी में बस है महानंदा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी। ये वन अभ्यारण्य, महानंदा वन्यजीव अभयारण्य 1959 में भारतीय बाइसन और बंगाल टाइगर की सुरक्षा के लिए स्थापित किया गया था। आपको यहां तरह-तरह के जीव-जंतु मिल जाएंगे जिन्हें देख आप खुश हो जाएंगे। तो, अपनी लाइफ में एक बार सिलीगुड़ी घूमने जरूर जाएं।
