ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 21-01-2026

दिल्ली व भोपाल से आए निरीक्षण दल ने किया फील्ड निरीक्षण

नर्मदापुरम | शहरी क्षेत्र में संचालित नक्शा प्रोग्राम के अंतर्गत नगरीय अधिकार अभिलेख निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु 20 जनवरी 2026 को माखननगर में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फील्ड में किए जा रहे कार्यों की तकनीकी स्थिति का अवलोकन किया गया। इ…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 21-01-2026
शेयर

नर्मदापुरम | शहरी क्षेत्र में संचालित नक्शा प्रोग्राम के अंतर्गत नगरीय अधिकार अभिलेख निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु 20 जनवरी 2026 को माखननगर में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फील्ड में किए जा रहे कार्यों की तकनीकी स्थिति का अवलोकन किया गया।

समाचार

इस अवसर पर दिल्ली से मयंक राजपूत, मैनेजर (जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी), एनपीएमयू, भारत सरकार तथा एमपीएलआर भोपाल से आए निरीक्षण दल के सदस्यों ने माखननगर पहुंचकर कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों द्वारा ग्राउंड ट्रुथिंग कार्य को रोवर मिशन (सीमांकन) के माध्यम से मौके पर संचालित कर प्रदर्शित किया गया। निरीक्षण दल ने नक्शा प्रोग्राम के अंतर्गत अपनाई जा रही तकनीकी प्रक्रियाओं का बारीकी से अवलोकन किया और फील्ड में आ रही तकनीकी समस्याओं को संज्ञान में लिया। साथ ही समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

निरीक्षण के दौरान जिले से प्रभारी अधिकारी भू-संसाधन प्रबंधन नर्मदापुरम एवं अपर कलेक्टर  बृजेंद्र रावत, तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन नर्मदापुरम डॉ. सुरेखा यादव,  उमेश भार्गव, तहसीलदार माखननगर महेंद्र चौहान, नायब तहसीलदार अंकित मौर्य, सुश्री स्वीटी चौहान सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं समस्त राजस्व अमला उपस्थित रहा।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

निरीक्षण दल ने नक्शा प्रोग्राम को नगरीय प्रशासन में पारदर्शिता और भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने पर बल दिया।

यह खबर शेयर करें
शेयर