Indore: इंदौर से खाटू श्याम के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, 2 अप्रैल से मिलेगी सीधी रेल सेवा
इंदौर। इंदौर से खाटू श्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे ने 2 अप्रैल से समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है, जिसके लिए आरक्षण भी प्रारंभ हो चुके हैं। यह ट्रेन लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से संचालित होगी। लंबे समय से इस रूट पर…


इंदौर। इंदौर से खाटू श्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे ने 2 अप्रैल से समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है, जिसके लिए आरक्षण भी प्रारंभ हो चुके हैं।
यह ट्रेन लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से संचालित होगी। लंबे समय से इस रूट पर सीधी ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे अब रेलवे ने पूरा किया है।
पहली बार इंदौर से श्रीगंगानगर तक सीधी सेवा
यह पहली बार है जब इंदौर से श्रीगंगानगर तक सीधी रेल सेवा शुरू हो रही है। श्रीगंगानगर से यह ट्रेन 2 अप्रैल को रवाना होगी और 3 अप्रैल को इंदौर पहुंचेगी।
रेलवे विशेषज्ञ नागेश नामजोशी के अनुसार, यह समर स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी। अब तक खाटू श्याम जाने के लिए यात्रियों को भोपाल या कोटा में ट्रेन बदलनी पड़ती थी।
समय और संचालन
इंदौर (लक्ष्मीबाई नगर) से प्रस्थान: दोपहर 1:55 बजे
श्रीगंगानगर आगमन: अगले दिन सुबह 9:55 बजे
वापसी में श्रीगंगानगर से प्रस्थान: दोपहर 12:50 बजे
इंदौर आगमन: अगले दिन दोपहर 1:55 बजे
इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
यह ट्रेन फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रिंगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर शेखावाटी, चूरू, सादुलपुर, तारानगर रोड, एलनाबाद, हनुमानगढ़, सूरतगढ़ होते हुए श्रीगंगानगर तक जाएगी।
10 जुलाई तक चलेगी ट्रेन
रेलवे द्वारा यह ट्रेन 2 अप्रैल से 10 जुलाई 2026 तक समर स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी। यदि यात्रियों से अच्छा प्रतिसाद मिलता है, तो इसे नियमित सेवा के रूप में भी संचालित किया जा सकता है।
इस नई रेल सेवा से मालवा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए खाटू श्याम धाम की यात्रा अब पहले से कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।
