ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 04-12-2024

Indore News : बांग्लादेश के खिलाफ लाखों लोग सड़कों पर, हिंदुओं के बचाने के लिए बड़ा प्रदर्शनe

लाखों लोग सड़कों पर उतरे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में इंदौर में लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। व्यापारिक संगठन, शहर की संस्थाएं और कई संगठनों ने इसमें हिस्सा लिया। सुबह 7:00 से ही इंदौर की सभी सड़कों पर लाखों की संख्या में…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 04-12-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Indore News : बांग्लादेश के खिलाफ लाखों लोग सड़कों पर, हिंदुओं के बचाने के लिए बड़ा प्रदर्शनe

लाखों लोग सड़कों पर उतरे

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में इंदौर में लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। व्यापारिक संगठन, शहर की संस्थाएं और कई संगठनों ने इसमें हिस्सा लिया। सुबह 7:00 से ही इंदौर की सभी सड़कों पर लाखों की संख्या में लोग नजर आने लगे। कोने कोने से आए इन लोगों ने इंदौर के कलेक्टर के कार्यालय पर धरना दिया और ज्ञापन दिया कि इंदौर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जल्द से जल्द बंद होना चाहिए। इसमें साधु संत, व्यापारिक संगठन, रहवासी संघ विभिन्न संस्थाएं सामाजिक संगठन सभी शामिल हुए।

आरएसएस और हिंदू संगठन ने झोंक दी ताकत

इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आरएसएस, बीजेपी, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और सभी हिंदू संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी। लगभग एक हफ्ते तक इंदौर में 5000 से अधिक बैठक गली मोहल्ले और कॉलोनी में की गई और उसका परिणाम यह रहा कि यह इंदौर का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बन गया। लाखों की संख्या में लोग एक दिन पहले ही इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए तैयार हो चुके थे।

यह खबर शेयर करें
शेयर