ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 25-04-2024

Indore News : कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होंगे

सीएम मोहन यादव भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी गुरुवार दोपहर में नामांकन भरेंगे। नामांकन रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों से विधायकों को इसके लिए भीड़ जुटाने के लिए कहा है। इससे पहले दोपहर 12 बजे दलाल बाग में क…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 25-04-2024
शेयर
Indore News : कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होंगे

सीएम मोहन यादव

झीलें और नदियां

भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी गुरुवार दोपहर में नामांकन भरेंगे। नामांकन रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों से विधायकों को इसके लिए भीड़ जुटाने के लिए कहा है। इससे पहले दोपहर 12 बजे दलाल बाग में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश करवाया जाएगा। पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल दावा है कि करीब आठ हजार कार्यकर्ता भाजपा में जाएंगे।

इससे पहले बुधवार को हुई कांग्रेस की नामांकन रैली को भाजपा नेताओं ने फ्लॉप शो करार दिया। भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की रैली में नाममात्र की भीड़ थी। सभी प्रदेश अध्यक्ष को चेहरा दिखाने आए लेकिन राजबाड़ा पर माल्यापर्ण के दौरान सब गायब हो गए। बुधवार को अक्षय कांति बम ने कांग्रेस से लोकसभा टिकट के लिए नामांकन भरा है।

यह खबर शेयर करें
समाचार
शेयर