Indore News : इंदौर में एक बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली
पिता के शव के पास बैठा बेटा। इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में मंगलवार सुुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन व आस पड़ोसी जागे तो देखा कि अपने रुम मेें बुजुर्ग विजय शुुक्ला लहुलूहान हालत में है। …


पिता के शव के पास बैठा बेटा।
इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में मंगलवार सुुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन व आस पड़ोसी जागे तो देखा कि अपने रुम मेें बुजुर्ग विजय शुुक्ला लहुलूहान हालत में है।
उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वे लंबे समय से बीमारी अन्य कारणों से अवसाद मेें थे। पुलिस को उसके कक्ष से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
यह घटना विजय नगर क्षेत्र में हुई। 65 वर्षीय विजय शुक्ला घर में पलंग पर लेटे हुए थे। लेटे हुए उन्होंने 12 बोर की बंदूक की नाल अपनी ठोड़ी पर लगाई और ट्रिगर दबा दिया। गोली सिर के आर पार हो गई। आवाज सुनकर बेटा जागा तो पिता को देख वही जमीन पर बैठ गया और रोने लगा। वह कुछ समझ नहींं पा रहा था।आसपास के लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और परिजनों से आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश की।आत्महत्या के उपयोग में लाई गई बंदूक लाइसेंसी थी। आत्महत्या से पहले विजय ने अपनी बेटी को मैसेज भी किया था।