Indore News : पतंग की डोर देखकर छत पर गया युवक करंट की चपेट में आया, गिरकर गंभीर रूप से घायल
पतंग की डोर के चक्कर में युवक को लगा करंट। मकर संक्राति पर रविवार को पतंग की डोर के कारण एक हादसा हो गया। पतंग की डोर देख छत पर गया युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह कई फीट दूर तक उछला। करंट लगने और गिरने के कारण युवक की मौत हो गई। वह अपन…


पतंग की डोर के चक्कर में युवक को लगा करंट।
मकर संक्राति पर रविवार को पतंग की डोर के कारण एक हादसा हो गया। पतंग की डोर देख छत पर गया युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह कई फीट दूर तक उछला। करंट लगने और गिरने के कारण युवक की मौत हो गई। वह अपने मामा की दुकान पर गया था।
रविवार को यह घटना आईटीआई चौराहे पर हुई। 28 वर्षीय योगेंद्र पिता अशोक कुशवाह गौरी नगर में रहता था।वह अपने मामा की दुकान पर गया था। उसकी नजर दुकान की छत पर गई। छत पर पतंग की डोर अटकी हुई थी।
उसे पकड़ने के लिए योगेश छत पर चला गया। उसका ध्यान छत के पास से गुजर रही हाइटेेंशन लाइन पर नहीं गया। जैसे ही वह लाइन के करीब पहुंचा तो उसे करंट लगा और जोर से धमका हुआ। जिसे सुनकर मामा छत पर पहुंचे तो योगेंद्र छत पर एक तरफ बेहोश पड़ा था।
करंट के कारण वह कई फीट उछल कर गिरा था। इस कारण उसे चोट भी लग गई। मामा ने आसपास के व्यपाारियों की मदद से योगेंद्र को नीचे उतारा और एमवाय अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। योगेंद्र का विवाह नहीं हुआ था। परिवार में उसकी एक बहन है। पिता का कुछ वर्षों पहले निधन हो चुका था। इंदौर में वह अपने मामा के साथ रहता था।
